मानहानि मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने का फैसला आने के बाद बुल्ले शाह के निवास पर बधाई देने पहुंचे शहरवासी.
BOL PANIPAT : मोदी सरनेम मानहानि मामले में राहुल गांधी की अर्जी की सुनवाई करते हुए माननीय सुप्रीम कोर्ट ने लोअर कोर्ट द्वारा 2 साल की सजा पर रोक लगा दी। सजा पर रोक लगाने का फैसला आने के बाद पानीपत में कांग्रेस के समर्थकों में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी। शहरवासियों ने पानीपत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वरिंदर (बुल्ले) शाह के निवास पर पहुँच कर बधाई दी। वरिंदर (बुल्ले) शाह ने सभी का आदर के साथ स्वागत किया व शहर के हालातों पर मंथन किया।
शहर के हालात पर पत्रकार के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वे स्थानीय नेताओं के बारे मे बात भी करना पसंद नही करते क्योकि उन्हें काम नही करना आता। शाह ने कहा कि सत्तासीन पानीपत के नेताओं को अपनी पावर का ही नही पता। न ही उन्हें पद की क्या गरिमा क्या होती है इसका पता है।
नगर निगम पानीपत की हाउस मीटिंग मे मीडिया की एंट्री पर लगे बैन को लेकर शाह ने कहा कि शहर का विधायक निगम आयुक्त व मेयर को चिट्ठी लिख रहा है कि मीडिया की एंट्री पर बैन हटाया जाये लेकिन मेयर नहीं चाहती कि हाउस मीटिंग में मीडिया पर लगा बैन हटाया जाये। जब सत्तासीन नेताओं की मुद्दों को लेकर आपसी सहमति न हो तो ऐसे मे शहर का विकास नही विनाश होना तय है।
उन्होंने कहा कि 1482 करोड़ के विकास कार्यो की बुक तो छप गई लेकिन धरातल की सच्चाई सबको पता है उन्होंने आरोप लगाया कि सब ये हजम कर गए, सिविल अस्पताल में 20 करोड़ की लागत से बन रही इमारत का तीन महीने से काम बंद है,ठेकेदार कहता है पैसे नही मिल रहे, ये 1482 कहां गए?
इसी अवसर पर महिला कांग्रेस से सिमरन गाबा, सुप्रिया रतन, शांति चौहान, अमिता स्वामी अपने तमाम साथियों के साथ वरिष्ठ नेता वरिंदर (बुल्ले) शाह के निवास पर पहुंचे।
इस मौके पर विपुल शाह, सरदार बलजीत सिंह, मोहन लाल गर्ग,विकास पाहवा, राजू तेल वाला,राजिंदर गर्ग, रामचन्द्र कादियान, सुनील अरोड़ा , विपुल गांधीर,ललित शर्मा, राजू चावला,गयासन, अश्वनी नंबरदार,मंजीत सिंह मोंग,जुगल शर्मा, होशियार सिंह, करण, अंशुल कक्कड़ व कांग्रेस के तमाम समर्थक मौजूद रहे।

Comments