लड्डुओं के बराबर तोल कर मनाया कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल का जन्मदिन
BOL PANIPAT : कल पानीपत शहरी विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी संजय अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर पानीपत के 8 मरला कॉलोनी में कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल को लड्डुओं में तोलकर मनाया। आपको बता दें कि पानीपत के 8 मरला कॉलोनी में पंजाबी समाज से दीपक शर्मा, राहुल शर्मा व अन्य साथियों द्वारा अनोखे तरीके से जन्मदिन मनाया। इस दौरान 87 किलो लड्डू कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल के वजन के बराबर तोल कर पूरी कॉलोनी में बांटे। दीपक शर्मा ने बताया कि जिस प्रकार से बीजेपी की सरकार में आज युवा बेरोजगार घूम रहा है ऐसे में कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल के विचार सुनकर, उनकी मेहनत देख कर ऐसा लगता है कि पानीपत के युवाओं की आवाज उठाने का काम केवल भाई संजय अग्रवाल ही कर सकते हैं।
वही कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल ने सभी साथियों का धन्यवाद करते हुए बताया कि आज पूरा दिन 20 से 25 जगहों पर युवा साथियों द्वारा उनका जन्मदिन मनाया गया। आज पानीपत शहरी विधानसभा से जो प्यार व आशीर्वाद मिल रहा है इससे उन्हें पूर्ण रूप से विश्वास गया है कि चंडीगढ़ का रास्ता अब दूर नहीं है। कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल ने बताया कि मौजूदा सरकार से आज युवा, मजदूर कर्मचारी आदि सभी परेशान हैं। कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नरेश अत्री, राजेंद्र कंडेला,भाई केवल मकोल, जे पी गोड ,हिमांशु मित्तल, संजीव मित्तल,अंकित दहिया, राजा सोनी व अन्य युवा साथी मौजूद रहे।

Comments