Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


नवादा आर गांव के  किसान के गायब होने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में शव पेड़ पर लटके मिलने के मामले में जांच के लिए पुन: मांग पत्र दिया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 22, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT ,सनौली (प्रीति शर्मा) : नवादा आर गांव के एक युवक के गायब होने के बाद संदिग्ध परिस्थितियो में शव खेत में पेड़ पर लटके मिलने के मामले को लेकर अखिल भारतीय खेत मजदूर
यूनियन के साथ परिजनों ने सनौली खुर्द थाने में एएसपी पूजा वशिष्ठ से जांच की गुहार लगाते हुए मांग पत्र दिया। इस दौरान जिला अध्यक्ष राजेंद्र ने बताया नवादा आर गांव के  किसान अलानूर उर्फ कल्लू के गायब होने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में शव पेड़ पर लटके मिलने के मामले में अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन एवं अखिल भारतीय किसान सभा के साथ मिलकर परिजनों द्वारा 3 जनवरी को दिए गए मांग पत्र पर कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस थाना सनौली खुर्द में एएसपी पूजा वशिष्ठ को एसएचओ के नाम रिमांइडर एवं पुन: मांग पत्र दिया।
उन्होने कहा कि नवादा आर गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने और 16 दिनों बाद पेड़ पर लटके मिले किसान अलानूर उर्फ कल्लू के शव के भयावह एवं खौफनाक घटनाक्रम से आहत पीडि़त परिजनों ने घटना के 33 दिनों बाद इंतजार करके अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन एवं अखिल भारतीय किसान सभा के साथ मिलकर 3 मार्च को लिखित मांग पत्र दिया था। लेकिन कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई। परिजनों ने कहा कि अभी तक उन्हे एफ आई आर एवं पोस्ट मार्टम रिपोर्ट की कॉपी भी उपलब्ध नहीं कराई गई है। जिसकों लेकर यूनियन व ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। इस अवसर पर अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन जिला अध्यक्ष राजेंद्र, खेत मजदूर यूनियन दवादा आर गांव कमेटी सचिव दयानन्द, रामदास, बिजेंद्र, बलवान,रोजू,मंजूरा, सद्दाम, अकबर, धर्मपाल

Comments