Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


151 दिन तक चला अखंड रामायण पाठ.

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at September 15, 2024 Tags: , , , ,

-प्रभु इच्छा तक वर्षों वर्ष  प्रतिदिन चलता रहेगा अखंड रामायण पाठ.

BOL PANIPAT : प्रभु इच्छा तक वर्षों वर्ष  प्रतिदिन चलता रहेगा अखंड रामायण पाठ रामायण पाठ  यह घोषणा स्वयंभू प्रकटेश्वर हनुमान मंदिर में सभी हनुमान भक्तों ने संयुक्त रूप से की आज मौका था 17 अप्रैल से प्रारंभ 24 घंटे निरंतर दिन रात चलने वाले रामायण पाठ  के 151 में दिवस का पानीपत की ऐतिहासिक धरोहर अति प्राचीन प्रकटेश्वर हनुमान मंदिर में हरियाणा प्रदेश का पहला अखंड पाठ आयोजित किया गया था. जिसके 151 में दिवस को धूमधाम से मनाया गया श्री रामायण पाठ के संयोजक प्रवीण गुप्ता में मनीष गोयल ने कहा आज का दिन तो केवल सेलिब्रेट करने का दिन था यह पाठ पहले की  तरह निरंतर चलता रहेगा यह  हर पल हर घंटे हर दिन हर हफ्ते हर महीने हर वर्ष निरंतर निरंतर चलता  रहेगा

स्वयंभू हनुमान मंदिर के अध्यक्ष रमेश बंसल  एवं   निर्माण संयोजक विकास गोयल ने कहा अद्भुत काम करने की श्रृंखला में मंदिर समिति का यह कदम पूरे नगर के लिए रामचरितमानस का अखंड पाठ कई समस्याओं के निदान के लिए किया जाता है। प्राय: अखंड पाठ के साथ यज्ञ अथवा हवन भी किया जाता है। हवन की अग्नि के माध्यम से देवताओं को आहुतियां देकर प्रसन्न किया जाता है। इसके पाठ से भगवान राम, भगवान शिव तथा हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है। कुछ लोग जो हवन में किसी कारणवश सक्षम नहीं हैं, वे बिना हवन के भी इस पाठ को करवा सकते हैं। यह पाठ लगभग 24 घंटों तक अनवरत रूप से चलता है। इसमें लगातार रामचरितमानस का सस्वर पाठ किया। अनुकरणीय है 151 में दिवस के संयोजक हरीश बंसल एवं संजय शॉल वाले ने कहा की पानीपत नगरी में हर रोज हनुमान जी के नाम का गुणगान को हनुमान जी के में भी लगे यही मंदिर समिति का लक्ष्य है इस अवसर पर राकेश बंसल सतबीर गोयल योगेश जिंदल नवीन गुप्ता अक्षय जिंदल भाजपा नेता मेघराज गुप्ता एचडी विद्या मंदिर की वाइस चेयरमैन विकास गर्ग युवा अग्रवाल नेता अतुल गर्ग मूलचंद चौहान पंडित राजाराम पंडित उपाध्याय जी भगत भगवान दास जी गुलशन जी विशाल गोयल आदि मौजूद रहे. 

Comments