Friday, July 17, 2026
Newspaper and Magzine


19वाॅं सावन जोत महोत्सव शुरू.

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at August 4, 2022 Tags: , , ,

-रक्त दान शिविर में लगभग 100 व्यक्तियों ने जीवन रक्षक रक्तदान किया ।

BOL PANIPAT : 04 अगस्त 2022, परमपूज्य श्रीमद् जगदगुरू रामानन्दाचार्य भारतीय संस्कृति के सतम्भ नित्यलीलालीन अनन्तश्री हंसादेवाचार्य जी महाराज के पाावन पवित्र दिव्य आषीर्वाद से एवं परमपूज्य सदगुरूदेव श्री श्री 108 श्री कान्ता देवी जी महाराज, परमपूज्य दाऊ जी महाराज जी के पावन सानिध्य में पानीपत सावन जोत सभा की ओर से 19वाॅं सावन जोत महोत्सव बड़े धूम धाम से मनाया जा रहा है । 4 दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम में आज एक जीवन रक्षक रक्त दान शिविर स्व. श्री हरीश शर्मा जी की याद में रेड क्रॉस सोसायटी पानीपत के सहयोग से श्री हनुमान मंदिर, फतेहपुरी चौक, पानीपत लगाया गया । इस शिविर में लगभग 100 व्यक्तियों ने जीवन रक्षक रक्तदान किया । सभी जीवन रक्षक रक्तदान देने वालों को सभा के पदाधिकारियों ने पट्टिका व स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान कर उनका उत्साह बढ़ाया जिससे वे आगे भी समाज सेवा में बढ़ चढ़ कर भाग लेते रहें । शिविर में 100 यूनिट रक्त इकट्ठा किया गया । इस कार्यक्रम में जिसमें मुख्य अतिथिगण क्रमश  प्रेम  सचदेवा, राम चुटानी, दिनेश  नागपाल, राकेश  चुघ, जोनी चावला का स्वागत सभा के प्रधान राजेश  सूरी, महेद्र गंगवानी, सोनू सलूजा, समीश शर्मा, सोमनाथ वधवा व चन्द्र भान वर्मा ने पट्टिका व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।

प्रधान राजेश  सूरी ने कहा कि रक्त दान एक महान पुनीत कार्य होता है, रक्त दान से किसी व्यक्ति की जान बचाई जा सकता है । रक्त दान करने से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता बल्कि शरीर स्वस्थ रहता है। इस मौके पर पवन लाकड़ा ने 62वीं बार रक्त दान किया ।  एक व्यक्ति ने 12वीं बार रक्त दान किया ।
इस कार्यक्रम में डाॅ पूजा गर्ग, पार्षद  अंजली शर्मा, प्रेम शर्मा, समीक्षा सेठी, महेन्द्र गंगवानी, सोनू सलूजा, सोमनाथ वधवा, कमल नयन वर्मा, चन्द्र भान वर्मा, चन्द्र प्रकाश  नारंग, भगवान दास, धर्मपाल चोपड़ा, अशोक  चोपड़ा, गुलशन बजाज, संजय बतरा, युधिष्टर  आनन्द, जयभगवान मुलतानी, धीरज बरेजा, करतार आनन्द, हिमांशु , सतीश  शर्मा, नवली सेठी, बाबू भाई बरेजा, नरेश  हांडा, रजत चावला, राजकुमार झाम्ब, मनीश  छाबड़ा, सागर वधवा, राजू ढींगड़ा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 

Comments