Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


आल इंडिया लैय्या बिरादरी ने आयोजित किया गजेन्द्र सलूजा का अभिनन्दन समारोह।

By LALIT SHARMA , in Politics SOCIAL , at January 4, 2025 Tags: , , , , ,

-आल इंडिया लैय्या बिरादरी, आई बी एजुकेशनल लैय्या सोसायटी एवं सांय कालीन राम लीला लैय्या सभा ने गजेंद्र सलूजा के अभिनन्दन समारोह में व्यक्त किया मनोहर लाल का आभार।

-पगड़ियों, स्मृति चिन्हों पुष्प गुच्छ भेंट कर तथा पुष्प वर्षा कर लैय्या बिरादरी ने किया गजेन्द्र सलूजा का अभिनन्दन।

-पगड़ी के सम्मान को सदैव बढ़ाऊंगा : गजेंद्र सलूजा

BOL PANIPAT : 4 जनवरी, गजेन्द्र सलूजा को केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल द्वारा अपना पानीपत जिले का प्रतिनिधि नियुक्त करने पर शहर की सबसे बड़ी बिरादरी लैय्या बिरादरी में गजब खुशी तथा उत्साह का माहौल है। जी टी रोड स्थित आई बी कॉलेज में लैय्या बिरादरी, आई बी एजुकेशनल लैय्या सोसायटी एवं सांय कालीन राम लीला लैय्या सभा ने गजेंद्र सलूजा का जोरदार अभिनन्दन समारोह आयोजित किया। कॉलेज के मुख्य द्वार से सभा स्थल तक लाल कालीन बिछाया  गया। गजेन्द्र सलूजा के आगमन पर पुष्प वर्षा करते हुए सभा स्थल तक ले जाया गया ।
बिरादरी के लोगों में गजेंद्र सलूजा से मिलने तथा स्वागत करने की होड़ सी मच गई । लोगों बड़ी संख्या में पगड़ियां,स्मृति चिन्ह पुष्प गुच्छ,अंग वस्त्र तथा चद्दर एवं शालें भेंट कर गजेंद्र सलूजा का अभिनन्दन किया
अभिनन्दन समारोह को परमजीत ढींगरा, रमेश माटा, कालू बजाज, महेंद्र बजाज,एन डी चावला , अनिल नंदवानी,युधिष्ठिर शर्मा,नरेंद्र बरेजा, चंद्र शेखर शर्मा, लक्ष्मी नारायण मिगलानी, जगत राज पाल, दीपक मुखीजा,हरीश मलहोत्रा दीपक सलूजा तथा कमल नैन वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि गजेंद्र सलूजा का सांसद प्रतिनिधी नियुक्त होना समाज के लिए गौरव की बात है। वक्ताओं ने कहा कि हमारी बिरादरी शहर में सबसे बड़ी बिरादरी है । केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने गजेंद्र सलूजा को अपना प्रतिनिधि नियुक्त कर पूरी बिरादरी का मान बढ़ाया है।हम मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते है।
वक्ताओं ने कहा कि गजेंद्र सलूजा हमारी बिरादरी की शान है।उन्होंने कहा कि गजेंद्र सलूजा बहुत ही विनम्र ,शालीन तथा दूसरों की मदद करने वाले स्वभाव के मालिक है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के जिला अध्यक्ष पद पर रहते हुए उनकी कार्यशैली की चहुंओर प्रशंसा होती थी। लैय्या बिरादरी के प्रधान के रूप में आज भी उन्होंने गजब काम कर रहे है। उनका अमूल्य मार्गदर्शन मिल रहा है।
गजेन्द्र सलूजा ने अपने अभिनन्दन के लिए समाज का आभार जताया ।उन्होंने अपने उद्बोधन में कहां की ये सम्मान मेरा नहीं बल्कि पूरे समाज का है।उन्होंने कहां की समाज ने जो पगड़ी मुझे पहनाई है उसका मान सम्मान बरकरार रखूंगा। अपने कामों से पगड़ी लाज तथा समाज का मान सदैव बढ़ाऊंगा।उन्होंने कहा कि मनोहर लाल ने जो विश्वास उन पर व्यक्त किया है उसके लिए उनका धन्यवाद आभार व्यक्त करता हु।जिस प्रकार मनोहर लाल ने बिना भेद भाव के हरियाणा का विकास किया उसी प्रकार उसी भवन मै भी जन सेवा करूंगा।

गजेंद्र सलूजा ने समारोह में पधारी प्रेम मंदिर के महंत प्रकाश महाराज का पुष्प गुच्छ देकर तथा शाल ओढ़कर स्वागत तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कांता देवी जी महाराज ने अपने आशीष वचनों में कहा कि प्रभु गजेंद्र सलूजा को सामाजिक ,धार्मिक तथा राजनैतिक ऊंचाइयों को छू कर समाज सेवा करे।

Comments