संस्कृत अध्यापिका मीना कंबोज को राज्य शिक्षक पुरस्कार मिलने पर सम्मान समारोह आयोजित
BOL PANIPAT : 6 सितम्बर, कोई कार्य पूरी तन्मयता तथा निष्ठा से किया जाता है उस से आत्म संतुष्टि देता है साथ ही सम्मान भी दिलाता है ये शब्द भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रदेश प्रमुख गजेंद्र सलूजा ने मॉडल टाउन स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका मीना कंबोज को राज्य शिक्षक पुरस्कार मिलने पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कही।
उन्होंने ने मीना कंबोज की प्रशंसा करते हुए कहा कि मीना कंबोज का जीवन अनुकरणीय है हम सबको इनके जीवन से प्रेरणा लेकर कड़ी मेहनत करनी चाहिए।अपने कर्तव्य का निष्ठा से निर्वहन करना चाहिए।गजेंद्र सलूजा कहा कि पहले की सरकारों में पुरस्कारों में भी सिफारिश चलाती थी अब योग्यता से पुरस्कार मिलते है । पद्य पुरस्कार इसके उदाहरण है।
भाजपा जिला मंत्री सुनील परधाना ने मीना कंबोज को बधाई देते हुए कहा आप जैसे अध्यापक तथा अध्यापिकाएं ही राष्ट्र का निर्माण करती है।
मीना कांबोज ने अपने पुरस्कार का श्रेय अपने परिवार,स्टाफ तथा छात्रों को दिया । उन्होंने ने कहा कि श्रम में शर्म नही होनी चाहिए। इस मौके पर विद्यालय की प्रिंसिपल तथा कई शिक्षा अधिकारी व बड़ी संख्या में अध्यापक,अध्यपिकाए मौजूद रही।

Comments