सभी सरपंच व पंच अपने गांवों में प्राथमिकता के आधार पर करवाये विकास कार्य: महीपाल ढांडा
-पानीपत ग्रामीण हलके के गांवों में विकास कार्यों की नहीं रहने देंगे कोई भी कमी: विधायक महीपाल
-विधायक महीपाल ढांडा ने अपने कार्यालय पर किया ग्रामीण हलके के सरपंचों व पंचों का सम्मान
BOL PANIPAT ,13 नवंबर। पानीपत ग्रामीण हलका विधायक महीपाल ढांडा ने कहा कि सरपंचों व पंचों का गांव के विकास में अहम योगदान होता है। सभी सरपंच अपने-अपने गांव का प्राथमिकता के आधार पर विकास करवाने का काम करे। सरकार की तरफ से सभी ग्राम पंचायतों को पूरी तरह से सहयोग दिया जाएगा और गांव के विकास कार्यो को लेकर ग्रांट की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। हलके के सभी गांवों के विकास कार्यो के लिये सरकार के पास से रूपए लेकर आना मेरा काम है और अपने गांवों का विकास करवाना अब आपका काम है। विधायक महीपाल ढांडा रविवार को एल्डिको स्थित अपने आवास एवं कार्यालय पर ग्रामीण हलके के सभी गांवों के सरपंचों व पंचों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। विधायक महीपाल ढांडा ने सम्मान समारोह में पहुंचने पर सभी सरपंचों व पंचों का मिठाई खिलाकर स्वागत किया और सरपंच व पंच चुने जाने पर उनको बधाई दी। विधायक महीपाल ढांडा ने सभी सरपंचों से कहा कि वे बिना किसी भेदभाव के अपने गांव का विकास करवाये और चुनाव के दौरान की बातों को भूला दे। क्योंकि चुनाव में कई पक्ष होते है और कई बार आपस में कुछ मन मुटाव हो भी जाता है लेकिन अब चुनाव संपन्न हो चुके है। इसलिये अब आपस में मिलजुल कर सिर्फ गांवों के विकास की तरफ ध्यान देना है। विधायक ने कहा कि सरकार ग्रामीण आंचल का विकास करवाने को लेकर पूरी तवज्जो दे रही है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में पानीपत ग्रामीण हलका सहित प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के चहुंमुखी विकास कार्य करवाये जा रहे है। वहीं सरपंचों व पंचों ने भी कहा कि वे अपने-अपने गांवों का विकास करवाने में कोई कमी नहीं रहने देंगे।

Comments