Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


इनसो ने रोड़वेज टीएम पंकज पूनिया को सौंपा ज्ञापन

By LALIT SHARMA , in Politics , at May 9, 2023 Tags: , , ,

राजकीय महिला कॉलेज मतलौड़ा में परीक्षाओं में चलाई जाएं बसें

राजकीय महिला कॉलेज मतलौड़ा में परीक्षाओं में बसें बंद ना हो – देशवाल

BOL PANIPAT :- आज छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) के छात्र नेता बलराज देशवाल और इनसो राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र जैलदार के नेतृत्व में छात्रों ने राजकीय महिला कॉलेज मतलौड़ा में परीक्षाओं के दौरान बसे बंद ना करने की मांग को लेकर रोड़वेज ट्रैफिक मैनेजर पंकज़ पुनिया को ज्ञापन सौंपा इनसो छात्र नेता बलराज देशवाल ने बताया की राजकीय महिला कॉलेज मतलौड़ा में करीब 50,60 गांवो से छात्राएं पढने के लिए आती है जिनके लिएं आने जाने के लिए करीब 12 बसें विभिन्न अलग अलग गांवो के रुटो पर लगाई गई है जो सुबह 8 बजे गांवो से कॉलेज के लिए जाती है और फिर दोपहर को छुट्टी के समय 2.00 बजे कॉलेज से विभिन्न गांवो मै जाती है लेकिन परीक्षाओं के दौरान कॉलेज में बसें बंद की जाती है जिसको बंद ना किया जायें

कॉलेज परीक्षांए 17 मई से

इनसो छात्र नेता बलराज देशवाल ने बताया की राजकीय महिला कॉलेज मतलौड़ा में कॉलेज परीक्षाएं 17 मई से शुरू होने जा रही है जिसमें अभी 8 दिन बाकी हैं कॉलेज में बसें परीक्षाओं के दौरान बसें बंद ना हो इसको लेकर छात्र संगठन इनसो ने आज रोड़वेज विभाग के अधिकारी से मिलकर परीक्षाओं के दोरान बसें ऐसे ही शुरू करने की बात की मांग की हैं

परीक्षाओं में बसें बंद ना हो

इनसो छात्र नेताऔ ने बताया की हर वर्ष परीक्षाओं के समय बसों को बंद किया जाता है जिससे छात्रांए समय पर कॉलेज ।न्हीं पहुंच पाती जिससे वो परीक्षा से वंचित रह जाती है अब की बार छात्राओं की मांग को देखते हुए इनसो ने मांग की है की 17 मई से परीक्षांए शुरु हो रही है इसलिए बसें जैसे चल रही है परीक्षाओं में भी ज्यो की त्यों बसें चलाई जाए बसे बंद ना हो

इन गांवों में छात्राओं को होगी समस्या

इनसो छात्र नेता बलराज देशवाल ने बताया की अगर परीक्षाओं के दोंरान कॉलेज आने जाने के लिए कुराना, अहर चौक, अटावला, अदियाना, सींक छिछडाना, डुमियाना, उरलाना खुर्द, उरलाना कलां, दरियापुर, छोटा नारा , बड़ा नारा समेत काफी गांवो की छात्राओं को बसों की समस्या होगी अगर बसै बंद हो गई तो छात्राओं को बसों के कारण परेशानी होगी

इस अवसर पर पंकज सिंह, राहूल पूनिया, राममेहर शर्मा, नीरज राठी, मुनीम खर्ब , रीतेश, रोहित आदि छात्र मौजूद थे

Comments