मारपीट करने व धमकी देने की वारदात में संलिप्त तीनों नामजद आरोपी गिरफतार।
BOL PANIPAT : 19 मार्च 2022, मारपीट करने व धमकी देने की वारदात में संलिप्त तीनों नामजद आरोपी गिरफतार।थाना समालखा प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि गांधी कॉलोनी में 17 मार्च की देर साय दोस्त व पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर घर लोट रहे गांधी कॉलोनी निवासी युवक का रास्ता रोकर डंडो से मारपीट करने व धमकी देने की वारदात को अंजाम देने वाले तीनों नामजद आरोपियों को थाना समालखा पुलिस ने शुक्रवार देर साय समालखा बस अड्डे के पास से गिरफतार करने में कामयाबी हासिल की। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इमरान व सोयाब पुत्र हारूण निवासी भापरा व आसिफ पुत्र यासीन निवासी विकाश नगर समालखा पानीपत के रूप में हुई। गिरफतार आरोपियों के कब्जे वारदात में प्रयोग की किये दो डंडे बरामद कर गहनता से पुछताछ उपरांत पुलिस टीम ने तीनो आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से तीनों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
उल्लेखनीय है कि समालखा थाना में 18 मार्च को धर्विन्द्र पुत्र अशोक निवासी अजरपुर लगौछियां बिहार हाल गांधी कालोनी समालखा ने शिकायत देकर बताया की वह पत्नी के साथ 17 मार्च को होली के कार्यक्रम में शामिल होने के लिय समालखा में जौरासी रोड पर स्थित दोस्त आकाश के घर गया था। देर साय 11 बजकर 10 मिनट पर उसके मोबाइल पर एक युवक का फोन आया, फोन करने वाला युवक उसको गाली गलौच करने लगा।
कार्यक्रम समाप्त होने पर देर रात करीब साढ़े 11 बजे दोस्त आकाश अपनी बाइक पर उसको व पत्नी को किराये के मकान गांधी कालोनी में छोड़ने के लिए आ रहा था तो रास्ते में हथवाला रोड पर गली नंबर तीन के पास पहुंचने पर वहा बाइक लेकर खड़े आशिफ पुत्र यासीन निवासी हथवाला रोड व इमरान पुत्र हारूण निवासी भापरा ने उनको रोक कर डंडो से मारना पीटना शुरू कर दिया।
आरोपी इमरान ने अपने छोटे भाई शोयाब को भी बुला लिया, शोयाब ने भी आते ही मारना शुरू कर दिया। पिटाई से आकाश बेहोश होकर गिर गया तो तीनो आरोपी जांन से मारने की धमकी देते हुए बाइक पर सवार होकर वहा से फरार हो गए। आकाश को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पानीपत लेकर पहुंचे को डॉक्टरों ने आकाश की हालत को गंभीर देखते हुए पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया।
रोहतक पीजीआई ना ले जाकर उन्होने आकाश को जिला के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवा दिया। थाना समालखा पुलिस ने धर्विन्द्र की शिकायत पर नामजद तीनो आरोपियों के खिलाफ गंभीर चोट मारने सहित धमकी देने की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments