Monday, October 19, 2026
Newspaper and Magzine


कोर्ट परिसर की पार्किंग में तीन दोस्तों पर डंडों से वार कर जानलेवा हमला करने वाले 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 19, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 19 अक्तूबर। थाना शहर प्रभारी सब इंस्पेक्टर कटार सिंह ने बताया कि थाना शहर पुलिस ने कोर्ट परिसर की पार्किंग में तीन दोस्तों पर डंडों से वार कर जानलेवा हमला करने वाले 8 आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सुमित उर्फ मीतू पुत्र भीम सिंह निवासी खुखराना, रोहित पुत्र सुरेश निवासी सुताना पानीपत, जतिन उर्फ बच्ची पुत्र जय प्रकाश निवासी राहडा करनाल, विलास राज उर्फ भोला पुत्र रामजवारी निवासी उंटला पानीपत, अंकुश उर्फ गोपी पुत्र राजवीर निवासी उंटला, सोहिल खान पुत्र सिकंदर निवासी थिराना, कुनाल उर्फ लीला पुत्र संजय निवासी सुताना व सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू पुत्र सुलतान निवासी उंटला के रूप में हुई है। इनसे दो बाइक व 8 डंडे बरामद किए। सोमवार को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जो आरोपी को बंद ज्यूडिशियल जेल भेजा गया। सभी आरोपियों के खिलाफ अन्य अभियोग भी दर्ज है।
दिनांक 9 अक्तूबर 2026 को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

थाना शहर में अमित पुत्र रोहताश निवास कवि ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 8 अक्तूबर को वह अपने साथी जगत, जगदीप, नईम और अक्षय के साथ जिला कचहरी पानीपत में पेशी पर आया था। पेशी के बाद वे बाहर निकलकर वकीलों के चैंबर के पीछे जा रहे थे तो जतिन उर्फ काटा पुत्र बिल्लू निवासी कवि, सुमित पुत्र भीम सिंह निवासी खुखराना, शुभम भट्टी व वैभव निवासी मतलौडा तथा 8-10 अन्य लड़कों ने मिलकर उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने उस पर तथा अक्षय उर्फ जोन्टी और नईम पर डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने नईम व अक्षय उर्फ जोंटी की नीचे गिराकर डंडो से वार कर चोटे मारी। इस दौरान आरोपी जतिन उर्फ काटा ने अक्षय के गले से 2 तोले सोने की चेन भी छीन ली। चोट मारकर सभी आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। थाना शहर में अमित की शिकायत पर बीएनएस की संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments


Leave a Reply