अमरनाथ यात्रा मे लगेगा हर्षोल्लास के साथ भंडारा : चाँद मिगलानी.
BOL PANIPAT : आज श्री महादेव अमरनाथ सेवा समिति पानीपत द्वारा अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए लगाए जाने वाले भंडारे को लेकर सभी संस्था के सदस्यों द्वारा बैठक का आयोजन किया गया. संस्था की इस बैठक मे आगामी कार्यशैली को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई वही संस्था के सभी सदस्यों द्वारा विचार विमर्श किया गया व सबकी सहमति के बाद ही भण्डारे की रूप रेखा तय की गई वहीं इसी मौके पर संस्था के चेयरमेन दिलावर सिंह खर्ब ने कहा कि आगामी तैयारी को लेकर संस्था के सभी सदस्य आज एकजुट हुए हैं।

संस्था में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।
01 एक अप्रैल के बाद संस्था के द्वारा सभी अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे।
02 संस्था के सभी कार्यो को लेकर तीन टीम गठित की गई।
परचेज टीम,भंडारा टीम व कोर टीम का गठन किया गया।
03 संस्था मे यदि कोई किसी भी तरह से सेवा देना चाहे तो उसके लिए दो नंबर जारी किए जाएंगे जिसके जरिए रजिस्ट्रेशन भी होंगे व सहयोग करने के लिए संपर्क भी साध सकेंगे
इस मौके पर संस्था के सदस्य दिलावर सिंह खर्ब, पुरुषोत्तम गोयल, विशाल धवन, लवली बवेजा, चाँद मिगलानी, अनिल रोहिल्ला, रवि मेहता, करण मल्होत्रा, आशु दुआ, राजू डावर, रचित जग्गा,वैभव छाबडा, आशीष अग्रवाल, हैप्पी, चिंटू आहूजा, अंकित वधवा समेत तमाम साथी मौजूद रहे।

Comments