Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


भूमि पूजन व ध्वजारोहण के साथ राम लीला मंचन के आयोजन की शुरुआत

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at September 23, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : श्री सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन पानीपत के पवित्र प्रांगण में श्री सनातन धर्म मंदिर रामलीला कमेटी के द्वारा आज भूमि पूजन व ध्वजारोहण के साथ राम लीला मंचन के आयोजन की शुरुआत की गई। श्री गणेश वंदना के पश्चात मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ किया गया । भूमि पूजन के पश्चात ध्वजारोहण किया गया। प्रधान तरुण गांधी ने बताया की 11 दिनों तक रामलीला का मंचन किया जाएगा। मंचन में बलजीत कुमार श्री राम, अनूप छाबड़ा लक्ष्मण, आकाश खुराना माता सीता, नीरज सोइन हनुमान, पप्पू नारंग रावण का किरदार निभाएंगे। मंच के कलाकारों को बंसीलाल नारंग द्वारा निर्देशित किया जाएगा।
25 सितंबर से श्रवण कुमार के नाटक से रामलीला के मंचन की शुरुआत की जाएगी। 6 अक्टूबर को राज तिलक के साथ धार्मिक आयोजन का समापन किया जाएगा।
प्रधान तरुण गांधी ने बताया कि 2 साल बाद रामलीला का मंचन बड़े स्तर पर हो रहा है ऐसे में रामलीला में भाग लेने वाले कलाकारों में विशेष उत्साह है। वे पिछले 1 महीने से लगातार अपने-अपने किरदार को लेकर अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग आयोजन स्थल पर नहीं आ सकते , उनके लिए श्री सनातन धर्म मंदिर के यूट्यूब चैनल व फेसबुक पेज पर आयोजन के सीधे प्रसारण की व्यवस्था भी की गई है।
आज भूमि पूजन व ध्वजारोहण समारोह के धार्मिक आयोजन में श्री सनातन धर्म मंदिर के सभी पदाधिकारी व रामलीला मंचन करने वाले सभी कलाकार उपस्थित रहे।

Comments