Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अम्बाला जोन की ऑनलाइन कॉमन एन्ट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट प्रकाशित.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 31, 2023 Tags: , , , , ,

योग्य उम्मीदवार 15 जून के बाद रिक्रूटमेंट रैली के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड सकते हैं

BOL PANIPAT , 31 मई। विगत 17 अप्रैल से 26 अप्रैल 2023 तक अम्बाला जोन की ऑनलाइन कॉमन एन्ट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट ज्वाईनइंडियनआर्मी वैबसाइट पर प्रकाशित किया जा चुका है। सभी योग्य उम्मीदवार आगामी 15 जून के बाद उक्त वैबसाईट पर रिक्रूटमेंट रैली के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और होने वाले फिजिकल फिटनेस टैस्ट की तैयारी कर सकते हैं। इसके लिए 01262253431 और हैल्पलाईन नम्बर 8901384498 पर सम्पर्क भी किया जा सकता है। यह जानकारी भर्ती निदेशक दीपक कटारिया ने दी।
उन्होंने बताया कि अग्नीवीर भर्ती रैली 2023-24 के लिए रोहतक के राजीव गांधी खेल परिसर में 17 से 30 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। इससे सम्बंधित कोई भी समस्या यदि किसी उम्मीदवार को होती है तो वह भर्ती कार्यालय में आकर भी सम्पर्क कर सकते हैं।

Comments