Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


तपती गर्मी व लू के थपेडो के बीच श्रद्वालुओं ने जमकर यमुना में स्नान कर पूजा अर्चना की

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at June 9, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : सनौली (प्रीति शर्मा) :  ज्येष्ट माह की दशमी के दिन गंगा दशहरे के शुभ अवसर पर यमुना नदी में स्नान करने वालो की पूरा दिन लाईन लगी रही। और यमुना पुल पर मेले में भण्डारे व छबीलो का भी आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्वालुओं ने यमुना नदी में स्नान कर पूजा अर्चना कर सुख शान्ति की कामना की। ज्येष्ट माह की दशमी के दिन गंगा दशहरे के शुभावसर पर श्रद्वालु दूर-दराज से निजी व किराए के वाहनों से यमुना नदी पर पहुंचे और पूरी आस्था  के साथ तपती गर्मी व लू के थपेडो के बीच श्रद्वालुओं ने जमकर यमुना में स्नान कर पूजा अर्चना की और मेले में जमकर खरीददारी की। इस दौरान श्रद्वालुओ ने यमुना की रेती के तरबुज व खरबुजो का भी पूरा आंनद उठाया। और बच्चो ने झूलो मे झूलकर यमुना नदी पर नहाने के बाद जमकर आनंद लिया। यह सिलसिला पूरा दिन चलता रहा।ऊझा गांव के पंडित हुक्म चन्द ने बताया ज्येष्ट माह की दशमी के दिन गंगा दशहरे के  स्नान का विशेष महत्व है। इस दिन यमुना नदी में स्नान करने के बाद दान करने से बहुत बडे पुण्य की प्राप्ति होती है और और भगवान की विशेष कृपा रहती है। उन्होने बताया कि इस ज्येष्ट माह की दशमी के दिन गंगा दशहरे को लोग स्नान करने के बाद दान करते है जिससे बहुत बडे पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन गंगा व अन्य पवित्र नदीयो में स्नान करने से पापो का नाश होता है और पुन्य की प्राप्ति होती है हुक्म चन्द ने बताया कि आज के दिन गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था जिस कारण इस दिन को गंगा दशहरा कहा जाता है।

वाहन चालको ने हर वर्ष की तरह अबकी बार भी बढाया किराया

ज्येष्ट माह की दशमी के दिन गंगा दशहरे पर श्रद्वालुओ की भीड को देखकर वाहन चालको ने हर वर्ष की तरह  किराया बढा दिया। लेकिन फिर भी श्रद्वालुओं की आस्था कम नही हुई। बल्कि बढा किराया देकर भी श्रद्वालु पूरा दिन स्नान करने आते रहे। बताया जाता है कि पानीपत से यमुना पुल तक 20 रूपए और सनौली खुर्द से 15 रूपए किराया लगता था। लेकिन श्रद्वालुओं की भारी संख्या देखकर वाहन चालको ने यमुना नदी मे स्नान करने आ रहे श्रद्वालुओ से पानीपत से यमुना पुल तक 50 रूपए और सनौली से यमुना पुल तक 20 रूपए तक किराया लिया।  जिस कारण वाहन चालको की जमकर चाँदी हुई।

स्नान करने पहुंचे दो युवकों की डूबने से मौत

गंगा दशहरे पर यमुना में स्नान करने पहुंचे दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नहाते समय एक युवक यूपी के तरफ गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख दूसरा युवक उसे बचाने के लिए वहां पहुंचा तो वह भी पानी में डूब गया। वहीं यमुना में स्नान कर रहे श्रद्धालुओं ने अपने स्तर पर बचाने का काफी प्रयास किया पर वह उसमें सफल नहीं हो सके। वहीं सूचना मिलने पर यूपी पुलिस गोताखोरों को लेकर पहुंची और युवकों की तलाश शुरू कराई। बताया जा रहा है कि डूबने वाले युवकों में एक युवक सोनू पुत्र धर्मा उम्र 22 साल गांव छाजपुर खुर्द का था ।दूसरा सागर नलवा कालोनी ऊझा निवासी उम्र 19 साल बताई जाती है।

Comments