श्रीराम को हुआ राम बनवास
BOL PANIPAT : न्यू रामा कृष्णा ड्रामेटिक क्लब, तहसील कैंप पानीपत पर आज श्री राम बनवास का आयोजन किया गया। प्रथम दृश्य में दशरथ और कौशल्या का वार्तालाप दिखाया गया और राम के विवाह का उत्सव मनाया गया। जब राजा दशरथ ने श्री राम को राज-पाट देने का निर्णय किया तो यह कैकई को बर्दाश्त नहीं किया। उसने अपने बेटे भरत को राजा बनाने की जिद्द की । आखिरकार पत्नी की जिद्द के आगे राजा को झुकना पड़ा। आज के दृश्यों में राम व सीता के गानों को दिखाया गया। दशरथ व कैकई के सवाल-जवाब दिखाये गए । दशरथ की भूमिका में कमल नयन वर्मा, कैकई – कंवर भान, कौशल्या – अशोक चोपड़ा, राम – प्रमोद चोपड़ा, लक्ष्मण – सुरेन्द्र चोपड़ा, सीता – हरीश वर्मा। वशिष्ठ की भूमिका में पूर्ण सम्मी, टोपन दास व सिम्पी बादशाह ने मन्त्रियों की भूमिका अदा की और रमेश ने मन्थरा का रोल अदा किया । सचिव कमल वर्मा ने बताया कि यह रामलीला विभाजन के बाद से सन 1954 से लगातार चली आ रही है । रामलीला किसी भी वर्ष बंद नहीं हुई । इस रामलीला के सभी कलाकार अवैतनिक कार्य करते हैं । मंच का कुशल संचालन धर्मपाल चोपड़ा कर रहे हैं ।

Comments