Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


हर गांव में होगा अमृत वाटिका का निर्माण।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 11, 2023 Tags: , , , , ,

-वसुधा वंदन कार्यक्रम के तहत होगा पौधारोपण कार्यक्रम।

BOL PANIPAT , 11 अगस्त। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत इस बार जिला में मेरी माटी- मेरा देश अभियान प्रत्येक गांव में चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान प्रत्येक गाँव, खंड और म्युनिसिपल स्तर पर मिट्टी को नमन-वीरों का वंदन कार्यक्रम, वसुधा वंदन और हर घर तिरंगा कार्यक्रम समेकित रूप में चलाया जाएगा।
उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत मेरी माटी- मेरा देश अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में गाँव, खंड व जिला स्तर पर कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस कलश यात्रा में हर गाँव की मिट्टी इक_ी करके इसे आगामी 30 अगस्त को दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की यात्रा में ले जाया जाएगा।
सीईओ जिला परिषद विवेक चौधरी ने कहा कि हर गाँव में युवाओं और गणमान्य व्यक्तियों के साथ मिल कर गाँव की मिट्टी को एक कलश में भर कर गाँव में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके साथ साथ हर गाँव के वीर शहीदों व रणबांकुरों की सूची बनाई जा रही है। उनके नाम को गाँव की मुख्य सडक़ या बिल्डिंग के पास गौरवपट्ट पर उकेरा जा रहा है ताकि हर गाँव के नौजवानों को अपने शहीदों पर नाज हो।    
उन्होंने कहा कि इसके लिए संबंधित बीडीपीओ को निर्देश दिए गए हैं कि कार्यक्रम के अन्य घटक वसुधा वंदन के तहत सभी अमृत सरोवरों व सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पेड़ लगाये जाये। हर गाँव में कम से कम 75 नये पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा जाये।

Comments