Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


भाषण प्रतियोगिता में अमृता रही प्रथम

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at September 20, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : मतलौडा 20 सिंतबर(कविता), स्थानीय राजकीय महिला महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ व राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में पोषण माह के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता ,स्वस्थ खाओ स्वस्थ रहो व सलाद सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ संदीप कंधवाल ने छात्राओं को स्वास्थ्य और आर्थिक विकास के लिए पोषण के महत्व के बारे में जागरूक किया। भाषण प्रतियोगिता में महिलाओं व बच्चों को पोषण के प्रति जागरूक किया गया । स्वस्थ खाओ- स्वस्थ रहो प्रतियोगिता में पौष्टिक आहार बनाने व सजाने का प्रयास किया। जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में अमृता प्रथम व पूजा द्वितीय रही। स्वस्थ खाओ स्वस्थ रहो प्रतियोगिता में शिवानी प्रथम , खुशी द्वितीय रही व सलाद सज्जा प्रतियोगिता में वंशिका प्रथम, संजना द्वितीय व नैंसी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर सभी स्टाफ मौजूद रहा।

Comments