धूमधाम से निकली शोभायात्रा में देवी देवताओं की झांकियां.
BOL PANIPAT : 08 अगस्त 2024, श्री मां गंगे सावन जोत समिति, तहसील कैंप, पानीपत द्वारा दूसरी सावन जोत शोभायात्रा आज निकाली गई । यह शोभायात्रा सांय 6 बजे वृंदा एन्क्लेव, पानीपत से प्रारम्भ होकर फतेहपुरी चौक से होते हुए श्री हनुमान मंदिर, लोधी पार्क के पास, पटेल नगर, पानीपत में सम्पन्न हुई । इस शोभा यात्रा में ढोल नगाड़ों व रुड़की से आए बैण्ड के साथ बहुत से 16 झांकियां निकाली गई। इन झांकियों में मुख्य रूप से भारत माता, सरस्वती माता, गणेश जी महाराज, शिव -पार्वती, राधा-कृष्ण , हनुमान जी व गंगा माता की झांकियां थी। इसके अतिरिक्त हनुमान स्वरूप का नृत्य श्रद्धालुओं का मन मोह रहा था। गौरव मल्होत्रा खट्टर व देव चोपड़ा ने हनुमान के व्रत रखे और उनकी टीम ने नाच गा कर कार्यक्रम की शोभा को चार चांद लगा दिए। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर महिपाल ढांडा, पंचायत व सहकारिता मंत्री, हरियाणा सरकार उपस्थित रहे । उनके अतिरिक्त विधायक प्रमोद विज, वरिंदर शाह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व मेयर अवनीत कौर, अविनाश पालीवाल और प्रेम सचदेवा मौजूद रहेे। गुरू हाजी साधना प्रसिद्ध समाज सेविका ने अपना पावन आशीर्वाद दिया। हजारों की संख्या में लोगों ने इस शोभायात्रा व झांकियों का आनन्द लिया। गंगा माता का नृत्य देखते ही बनता था। सारा रास्ता दानवीरों ने विभिन्न प्रकार के खाने-पीने के स्टाल लगा रखे थे। लोगों ने खाने पीने की आनन्द लिया । कहीं खीर का स्टाॅल, कहीं मीठे पानी की छबील, कहीं मीठे व नमकीन चावल व कहीं चाय-पकौड़ों के स्टाॅल लगे थे। जगह-जगह स्वागत द्वार भी लगे हुए थे। सारा रास्ता श्रद्धालुगण नाचते गए। अन्त में शोभायात्रा लोधी पार्क के पास पटेल नगर में पहुंची जहां मंदिर समिति ने शोभायात्रा का स्वागत किया और विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। हर कोई काफी खुश और उत्साही नज़र आ रहा था। लोगों ने इस आयोजन का भरपूर आनंद उठाया। समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने अपने-अपने कार्यों को पूरी जिम्मेदारी से निभाया।
मीडिया प्रभारी सुनील थम्मन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम हर वर्ष धूमधाम से मनाए जाएंगे। इस मौके पर भीम सचदेवा, राज कुमार पाहवा, विपिन चावला, यश माटा, सुरेश कामरा, राज कुमार मनचन्दा, सुनील थम्मन, ललित मिड्ढा,हरीश काठपाल, जय भगवान ग्रोवर, प्रीतम दास बतरा, शिन्टू आहूजा, सतकरतार आनन्द, राजू वर्मा, धर्मपाल चोपड़ा, प्रेम मल्होत्रा, तरूण सलूजा, कमल नयन वर्मा, तरूण चावला, अरूण नन्दवानी, डिम्पी कालड़ा, राधेश्याम नासा, ओम प्रकाश चुघ, निन्दी मिड्ढा, नरेश सोनी, गौरव सहगल, लक्की चावला, विनोद कुकरेजा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

Comments