Wednesday, April 22, 2026
Newspaper and Magzine


“chain spelling” विषय पर गतिविधि का आयोजन किया गया |

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 1, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : जीटी रोड स्थित आईबी पीजी कॉलेज में अंग्रेजी विभाग द्वारा इंटर क्लास गतिविधि का आयोजन किया गया | गतिविधि का विषय “chain spelling” यह गतिविधि में बीए प्रथम वर्ष अंग्रेजी ऑनर्स और बीए प्रथम वर्ष functional English के 30 विद्यार्थियों ने हिसा लिया| इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के अंदर शब्दावली में कुशलता प्रदान करना था |महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां शिक्षण अधिगम प्रक्रियाओं को रोचक एवम प्रभावी बनती है | महाविद्यालय में इस तरह की गतिविधियों में विद्यार्थियों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए | विभागाध्यक्ष प्रोफेसर नीलम दहिया ने गतिविधि की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियों से विद्यार्थियों में शब्दावली के साथ-साथ कॉन्फिडेंस बढ़ता है|गतिविधि में दो राउंड खेले गए दूसरे राउंड में 6 बच्चों के बीच प्रतियोगिता थी| प्रतियोगिता मे वर्षा बीए ऑनर्स प्रथम वर्ष से प्रथम, खुशबू बीए ऑनर्स से द्वितीय ,मनीष और सागर बीए फंक्शनल प्रथम वर्ष से तीसरे स्थान पर रहे |एक्टिविटी मेंटर प्रोफेसर मंजलि ने सभी विद्यार्थियों को बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया |

Comments