Thursday, March 12, 2026
Newspaper and Magzine


वाहन चोरी के मामले में फरार चल रहा दूसरा आरोपी काबू।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 22, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 22 फरवरी 2022, सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने जानकारी देते हुए बताया की समालखा में लजीज होटल के पास से पानी का टेंकर लगी गाड़ी चोरी करने की वारदात में फरार चल रहे दूसरे आरोपी बलजीत पुत्र चांदीराम निवासी पिचौलियां करनाल को सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने काबू किया। चोरीशुदा टेकर बेचकर आरोपी के हिस्से में आई राशि बरामद करने के लिए पुलिस टीम ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने बताया उसने हिस्से में आई नगदी में से कुछ पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए। आरोपी बलजीत के कब्जे से बचे 20 हजार रूपए बरामद कर रिमांड अवधी पूरी होने पर पुलिस टीम ने आरोपी बलजीत को आज माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा।

इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया की सीआईए-थ्री पुलिस की टीम करनाल जेल में बंद वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी अनिल उर्फ काकू निवासी पिचौलिया करनाल को गत दिनो जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने गांव निवासी अपने साथी बलजीत पुत्र चांदीराम के साथ मिलकर अक्तूबर 2021 में समालखा में लजीज ढाबे के पास से एक पानी का टेंकर लगी गाड़ी चोरी करने बारे स्वीकारा था। चोरीशुदा टेंकर बरामद करने व वारदात में शामिल आरोपी बलजीत के ठिकानों का पता लगा काबू करने के लिए पुलिस टीम ने आरोपी अनिल को माननीय न्यायालय से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने बताया था की चोरीशुदा टेंकर लगी गाड़ी को दोनों ने 1लाख 80 हजार रूपए में बेचकर पैसो को बाट लिया था। उसके हिस्से में आई राशि में से उसने कुछ खाने पीने में खर्च कर दी। बचे 40 हजार रूपए आरोपी अनिल के कब्जे से बरामर कर आरोपी को न्यायायिक हिरासत जेल भेजने के बाद वारदात में शामिल रहे आरोपी बलजीत की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम आरोपी बलजीत के संभावित ठिकानों पर दंबिस दे रही थी।

गाड़ी चोरी की उक्त वारदात बारे थाना समालखा में मनोज निवासी अदियाना पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। मनोज ने थाना समालखा पुलिस को दी शिकायत में बताया था की उसने जीटी रोड पर पानी डालने का ठेका ले रखा है। पानी का काम खत्म होने पर उसने पानी के टेंकर लगी तीन गाड़ियों को लजीज होलट के पास खड़ा करवा दिया था। 30/31 अक्तूबर की रात अज्ञात चोर एक गाड़ी को चोरी करके ले गए।

Comments