Monday, July 27, 2026
Newspaper and Magzine


पेपर सॉल्वर गिरोह का एक और सदस्य पंजाब से गिरफ्तार. आरोपी पर 5 हजार रूपए का इनाम घोषित था.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 6, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :06 जून 2023 , केंद्रीय विद्यालय संगठन टीजीटी भर्ती की ऑनलाईन परीक्षा में पेपर सॉल्व करने वाले गिरोह के एक और आरोपी को सीआईए टू की टीम ने पंजाब से गिरफ्तार किया। आरोपी राकेश निवासी शामलों जीन्द पर गत दिनों 5 हजार रूपए का इनाम घोषित किया गया था।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम ने गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 14 फरवरी को गिरोह के मास्टर माइंड हिसार के गांव खांडा खेड़ी निवासी आरोपी कपिल, हरिकेश निवासी उमरा, प्रदीप निवासी चुल्लीकला हिसार, मनबीर थिंग निवासी अमृतसर पंजाब व आनंद निवासी सिवानी भिवानी को समालखा में टेन स्पून होटल से काबू किया था। आरोपी पंजाब के अमृतसर लैब में चल रही ऑनलाइन परीक्षा के पेपर को अवैध रिमोट एक्सेस लेकर समालखा होटल के कमरे में बैठकर पेपर सॉल्व कर रहे थे। मौके से 17 लेपटॉप, 6 मोबाइल फोन, एक सफारी गाड़ी व अन्य उपकरण बरामद हुए थे। थाना समालखा में आईपीसी की धारा 420, 120बी व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाते हुए आरोपियों की निशानदेही पर गिरोह में शामिल इनके साथी आरोपी सत्यव्रत निवासी बजाना कला सोनीपत व एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथी आरोपी राकेश पुत्र महेंद्र निवासी शामलों जीन्द व अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर केंद्रीय विद्यालय संगठन टीजीटी भर्ती की ऑनलाईन परीक्षा में पेपर सॉल्व करवाने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। आरोपियों के कब्जे से पूछताछ के दौरान 1.50 लाख रूपए बरामद कर गिरफ्तार सातों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा जा चुका है।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि सीआईए टू की टीम आरोपी राकेश की धरपकड़ के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दंबिश दे रही थी। आरोपी पुलिस पकड़ से बचने के लिए ठीकाने बदल कर छुपकर रह रहा था। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने आरोपी की सूचना के संबंध में गत दिनों पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल करनाल सतेंद्र कुमार गुप्ता से अनुशंसा कर आरोपी पर 5 हजार रूपए का इनाम घोषित करवाया गया था। सीआईए टू पुलिस टीम ने सोमवार को पंजाब के सगरूर जिला के गांव कोरियां में गुप्त सूचना पर दबिश देकर आरोपी राकेश को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। गहनता से पूछताछ करने व गिरोह में शामिल फरार आरोपियों के ठीकानो का पता लगा काबू करने के लिए पुलिस टीम ने आरोपी राकेश को मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

गिरोह में सभी आरोपियों का काम बटा हुआ था
इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ था कि गिरोह में सभी आरोपियों का काम बटा हुआ था।
गिरोह का मास्टर माइंड आरोपी कपिल व सत्यव्रत केंडिडेट व सॉल्वर तैयार का काम था। आरोपी मनबीर थिंग पंजाब में लैब का काम देखता था। आरोपी हरिकेश, आनंद व प्रदीप पेपर सॉल्व करते थे। आरोपी राकेश को लैब में आईटी का काम सौपा हुआ था। आरोपी 10 से 12 लाख रूपए में एक केंडिडेट का पेपर पास करवाते थे। आरोपी कपिल व राकेश रेलवे में नौकरी करते है। दोनों जीन्द में तैनात थे।

यह है मामला:

थाना समलखा पुलिस को गत 14 फरवरी को गुप्त सूचना मिली थी कि केंद्रीय विद्यालय संगठन में टीजीटी के पद हेतु ऑनलाईन पेपर चल रहा है। मनबीर थींग निवासी पंजाब ने अपने साथियों के साथ मिलकर पंजाब के अमृतसर में लैब बना रखी है। मनबीर थींग की लैब में भी आज दोनों शिफ्टों का पेपर चल रहा है। मनबीर थींग ने साथियों के साथ मिलकर पेपर सॉल्व करवाने के लिए विभिन्न परीक्षार्थियों से पैसे लेकर पास करवाने का ठेका ले रखा है। अभी साय 3 बजे से 6 बजे की शिफ्ट का ऑनलाईन पेपर चल रहा है। मनबीर थींग की टीम समालखा स्थित होटल टेन स्पोन में कमरा किराये पर लेकर पेपर सॉल्व कर रही है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर होटल का कमरा नंबर 102 का दरवाजा खटखटा कर खुलवाया तो अंदर पांच लड़के पेपर सॉल्व करने के लिए काफी लेपटॉप चलाए हुए थे। लेपटॉप में ऑनलाईन पेपर चल रहा था। आरोपियों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान मनबीर थींग पुत्र बलविंद्र निवासी सुरजन सिंह अमृतसर पंजाब, कपिल पुत्र अजमेर सिंह निवासी खांडा खेड़ी हिसार, हरिकेश पुत्र रामफल निवासी उमरा हांसी हिसार, आनंद पुत्र शीशपाल निवासी सिवानी भिवानी व प्रदीप पुत्र मूलचंद निवासी चुल्लीकला हिसार के रूप में बताई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया की सुबह की शिफ्ट में 4 पेपर सॉल्व कर मनबीर व कपिल को दिए थे। सभी को पेपर सॉल्व करने के लिए कपिल ने बुलाया था। आरोपियों के कब्जे से 17 लेपटॉप, 10 चार्जर, दो माउस, 6 मोबाइल फोन, एक मोबाइल चार्जर व एक बिजली का एक्सटैंसन बोर्ड व एक सफारी गाड़ी बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना समालखा में आईपीसी की धारा 420, 120बी व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।

Comments