Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 30, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 30 मई 2023, सीआईए टू पुलिस टीम ने सेक्टर 25 के नजदीक हरिद्वार बाइपास पर एक युवक को चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान परमजीत पुत्र पृथ्वी पाल निवासी तहसील कैंप के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम सोमवार को गश्त के दौरान जीटी रोड अनाज मंडी कट पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक लाल रंग की सीडी डिलक्स बाइक पर एमजेआर चौक की और से हरिद्वार बाइपास होते हुए सेक्टर 25 के नजदीक से जीटी रोड की तरफ जाएगा। बाइक चोरी की होने की संभावना है। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम ने तुरंत हरिद्वारा बाइपास पर सेक्टर 25 कट पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक युवक बाइक पर एमजेआर चौक की और से आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर बाइक को वापिस मोड़कर भगाने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मौके पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान परमजीत पुत्र पृथ्वी पाल निवासी तहसील कैंप के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक करीब 10 दिन पहले देवी मंदिर के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना तहसील कैंप में मोहित पुत्र नरेश निवासी हनुमान कॉलोनी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी परमजीत ने बताया कि वह नशा करने का आदी है। नशा खरीदने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो उसने उक्त बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरीशुदा बाइक पर सवार होकर बेचने के लिए सोमवार को वह हरिद्वार बाइपास पर ग्राहक की फिराक में आया था। पुलिस टीम ने बाइपास पर बाइक सहित उसको गिरफ्तार कर लिया। आरोपी परमजीत के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने मंगलवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments