Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


एचएसपीसीबी और गवर्नमेंट संस्कृति मॉडर्न स्कूल द्वारा एंटी-क्रैकर रैली का आयोजन

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 17, 2025 Tags: , , , , ,

-लोगों को दी दिवाली पर पटाखे न जलाने की सलाह

BOL PANIPAT , 17 अक्टूबर। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) द्वारा गवर्नमेंट संस्कृति मॉडर्न स्कूल, मॉडल टाउन पानीपत के इको क्लब के सहयोग से एक एंटी-क्रैकर रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य दिवाली के अवसर पर आम लोगों को पटाखों के प्रयोग से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान के प्रति जागरूक करना था।
रैली के माध्यम से विद्यार्थियों और अधिकारियों ने आमजन को यह संदेश दिया कि पटाखों का प्रयोग न केवल वायु प्रदूषण को बढ़ाता है, बल्कि इससे ध्वनि प्रदूषण भी होता है, जो विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और रोगियों के लिए हानिकारक है। रैली में छात्रों ने पोस्टर, बैनर और नारे लगाकर ‘ग्रीन दिवाली, क्लीन दिवाली’ का संदेश दिया।
एचएसपीसीबी के अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और पटाखों के बिना दिवाली मनाने के लिए प्रेरित करना है, जिससे पानीपत शहर में स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने में मदद मिले।

Comments