Thursday, July 30, 2026
Newspaper and Magzine


मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने ली वीडियो कांफ्रेंस

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 30, 2026 Tags: , , , , , ,

हर घर तिरंगा और वन्दे मातरम्  अभियान 9 अगस्त से होगा प्रारंभ

जिले का हर नागरिक अपने घर पर फहराये तिरंगा

BOL PANIPAT , 30 जुलाई। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीरवार को  हर घर तिरंगा और वन्दे मातरम्  अभियान को लेकर वीडियो कांफ्रेंस कर सभी उपायुक्तों से बात की और आवश्यक दिशानिर्देश दिए। वीडियो कांफ्रेंस में सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के आयुक्त एवं सचिव अमित अग्रवाल, महानिदेशक मकरंद पाण्डुरंग के अलावा अन्य विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वीडियो कांफ्रेंस के बाद उपायुक्त डॉ. हरिश कुमार वशिष्ठ ने जिला के सभी अधिकारियों की बैठक ली और इस बाबत आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

उपायुक्त डॉ. हरिश कुमार वशिष्ठ ने बताया की रविवार 9 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत होगी। इसी कार्यक्रम में वन्दे मातरम् अभियान की भी शुरूआत होगी। यह कार्यक्रम 17 अगस्त तक चलेगा। जिले का हर नागरिक अपने घर पर तिरंगा लहरा कर इस उत्सव को मनाएं। उपायुक्त ने बताया कि तिरंगा देश के प्रति कर्तव्यों की याद दिलाता है और राष्ट्रीयता तथा देशभक्ति की भावना का वहन करता है।

उपायुक्त ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले के हर घर में शान के साथ तिरंगा उत्सव मनाया जायेगा। आम व्यक्ति इस उत्सव में शामिल होकर अपने घर पर तिरंगा फहरा सकता है। उन्होंने कहा कि तिरंगा नागरिकों को देश के विकास करने और इसका सम्मान करने के लिए प्रेरित करता है। उपायुक्त ने हर नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराने व कार्यक्रम को सफल बनाने का आहवान किया। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे, निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी, जिला परिषद सीईओ किरण सिंह, एचएसवीपी के ईओ प्रतिक हुड्ïडा, एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार, समालखा एसडीएम अमित कुमार, इसराना एसडीएम नवदीप सिंह, नगराधीश टीनू पोसवाल, डीएसपी सुरेश कुमार, डीएसपी विकास कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी निलम कुण्डु, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता सवित पान्नु, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता करण बहल सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Comments


Leave a Reply