Friday, June 5, 2026
Newspaper and Magzine


संतों से जुड़े स्थलों का भ्रमण करने वालों के लिए आवेदन 15 दिसम्बर तक

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at November 12, 2022

BOL PANIPAT , 12 नवम्बर : आजादी के अमृत महोत्सव शृंखला के तहत अनुसूचित जातियां एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग हरियाणा द्वारा महान संतों से जुड़े स्थलों का भ्रमण करने व उनसे संबंधित दिवसों के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन करने के लिए 15 दिसम्बर 2022 तक आवेदन मांगे गए हैं । अनुसूचित जाति से संबंधित लाभार्थी अंत्योदय सरल केंद्र के जरिए आवेदन कर सकते हैं । यह जानकारी जिला कल्याण अधिकारी जयपान हुड्डा ने शनिवार को दी । उन्होंने आवेदन संबंधी शर्तों की जानकारी देते हुए बताया कि संतों से जुड़े स्थलों का भ्रमण करने वाले आवेदक को आवेदन के साथ जाति प्रमाण पत्र , निवास प्रमाण पत्र , राशनकार्ड , वोट कार्ड के साथ ही गैर सरकारी कर्मचारी होने का प्रमाण पत्र संलगन करना अनिवार्य होगा । उन्होंने बताया कि विभागीय नियमानुसार प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र से 100 लाभार्थियों को इसका लाभ प्रदान किया जाएगा ।

Comments