सुषमा स्वराज पुरस्कार के लिए 1 दिसंबर तक करें आवेदन
BOL PANIPAT : 27 नवंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मी देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां प्राप्त करने वाली महिलाओं को सुषमा स्वराज पुरस्कार प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस पुरस्कार मे 5 लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।
उन्होने बताया कि आवेदनकर्ता को संपूर्ण बायोडाटा सहित किए गए योगदान कि विस्तृत जानकारी के साथ सम्बंधित जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में 1 दिसम्बर तक आवेदन जमा करवाना होगा। उन्होंने बताया कि पुरस्कार प्राप्त करने हेतू आवेदन करने के लिए योग्यताएं विभाग कि वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटडब्ल्यूसीडीएचआरवाईडॉटजीओवीडॉटइन से डाउनलोड की जा सकती हैं।

Comments