Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


मतलौडा अनाज मंडी में आढ़तियों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन. ढाई प्रतिशत आढ़त की मांग के साथ ई- नेम पोर्टल का किया विरोध.

By LALIT SHARMA , in Business , at September 19, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : मतलौडा 19 सिंतबर (कविता),स्थानीय अनाज मंडी में किसानों की फसल पहुंचने शुरू हो चुकी है, लेकिन मांगे पूरी ना होने पर अनाज मंडी के आढ़तियों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। अनाज मंडी के प्रधान विजय छाबड़ा ने बताया कि मंडी में किसी प्रकार की फसल की खरीद नहीं होगी। सोमवार को आढ़तियों ने मार्किट कमेटी कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया । जिसके बाद अनाज मंडी में छप्पर के नीचे धरने पर बैठ गए ।

उन्होंने बताया कि बुधवार को पूरे हरियाणा में जिला स्तर पर आढ़ती विधायक,सांसद को सरकार के नाम ज्ञापन सौंपने का काम करेंगे। अगर फिर भी सरकार मांगे नहीं मानती है तो सभी आढ़तियों ने अनिश्चित हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है।जिसका भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक प्रधान रामनिवास ने समर्थन किया। उन्होंने बताया कि सरकार ने 3 साल पहले ऑनलाइन प्रणाली को शुरू किया था। इसमें गेट पास कटने के बाद किसान अपनी फसल को मंडी में बेच सकता है। लेकिन ई -नेम पोर्टल प्रणाली में फसल की डेरी की महज फोटो ऑनलाइन डालने से देश का कोई भी व्यापारी ढेरी को खरीद सकेगा। जिसका सभी आढ़ती विरोध कर रहे हैं ।इस अवसर पर अनाज मंडी के सभी आढ़ती मौजूद रहे।

Comments