Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


पीआरपीसी में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का  उत्साहपूर्ण एवं भव्यता के साथ आयोजन

By LALIT SHARMA , in Business , at January 27, 2026 Tags: , , , , , , ,

BOL PANIPAT :- 27 जनवरी,  2026, पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) में दिनांक 26.01.2026 को 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन पूरे जोश, उत्साह एवं शानदार ढंग के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, एम एल डहरिया, कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, पीआरपीसी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। केंद्रीय ओद्यौगिक सुरक्षा बल, डीजीआर के सुरक्षा गार्ड व डीपीएस पानीपत रिफाइनरी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तथा मुख्य अतिथि को सलामी दी गयी। कर्मचारियों, उनके परिजनों तथा विद्यार्थियों को मिलाकर करीबन 500 से अधिक लोगों ने इस आयोजन में हिस्सा लिया। 

इस अवसर पर पीआरपीसी के कार्यकारी निदेशक (कोर ग्रुप) अजय कैला, मुख्य-महाप्रबंधकगण, कमांडेंट (सीआईएसएफ), ऑफिसर्स एसोसिएशन, कर्मचारी यूनियन, आईपीसेवा के प्रतिनिधि तथा आसपास के गांवों के सरपंच एवं गणमान्य लोग भी विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर चार झांकी जोकि अग्नि एवं सुरक्षा विभाग द्वारा “घरेलू सुरक्षा के संदर्भ में विद्युतीय सुरक्षा” की थीम पर, पीआर एस्टेट कार्यालय द्वारा  गणतंत्र दिवस पर इस वर्ष “फिट इंडिया” थीम पर, यांत्रिक रखरखाव विभाग पीआर द्वारा “सतत विमानन ईंधन (Sustainable Aviation Fuel – SAF)” की थीम पर और यांत्रिक रखरखाव विभाग पीएनसी द्वारा “SPRINT“ की थीम पर झांकी प्रदर्शित की गई।  

इस सुअवसर पर अपने सम्बोधन में एम एल डहरिया ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि भारत का महान संविधान पूरे देश में धर्म, क्षेत्र, पंथ और जाति की विभिन्नता के बावजूद अपने सभी नागरिकों के लिए समान न्याय, समानता, सुरक्षा एवं स्वतंत्रता सुनिश्चित करता है; और भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा रचित इस महान संविधान को हमारे राष्ट्र की आत्मा माना जाता है। उन्होने विश्वास दिलाया कि टीम पीआरपीसी “देश के विकास में मानवता की सेवा और राष्ट्र-प्रथम की भावना के साथ कार्य” को सर्वोपरि मानते हुए भविष्य में भी इसी भावना के साथ कार्य करेगी और देश का सर्वांगीण विकास में अपना पूरा योगदान करती रहेगी।  

एम एल डहरिया ने वर्ष – 2025 में बहुत सी प्रतिष्ठित उपलब्धियों हासिल करने के लिए, टीम पीआरपीसी की सराहना की एवं बधाई दी।  उन्होने कहा कि इन सभी उपलब्धियों से हमें आत्मसंतुष्ट नहीं होना बल्कि और अधिक बेहतर प्रयास करना है ताकि हम आने वाले वर्ष की चुनौतियों का सामना और भी बेहतर व उत्कृष्ट ढंग से कर सकें। उन्होने आगे कहा कि जैसे-जैसे हम अपने प्रतिष्ठित पी-25 प्रोजेक्ट के चालू होने की दिशा में अंतिम पड़ाव के करीब पहुंच रहे हैं, यह समय है अपने कौशल को निखारने, नवाचार को अपनाने और अपने संचालन की विश्वसनीयता को और बढ़ाने का, ताकि निर्बाध और विश्व स्तरीय प्रदर्शन सुनिश्चित हो सके।

गणतंत्र दिवस के इस शुभ अवसर आसपास के सभी सरपंचों, भूतपूर्व सरपंचों व प्रबुद्धजनों का विशेष रूप से अभिनंदन करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। पीआरपीसी के कर्मचारी मंटू कुमार, अनुज कौशिक के सुपुत्र गौरवित कौशिक तथा नीरज मलपानी के सुपुत्र मिरांश मलपानी को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इससे पहले डीपीएस के बच्चों ने राष्ट्रीयता की भावना से ओतप्रोत होकर रंगारंग एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। सीआईएसएफ के जवानों ने स्वयं व डॉग शो के माध्यम से कई साहसी करतब दिखाए। सभी का धन्यवाद करते हुए 77वें  गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 

Comments