Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


शस्त्र लाइसेंस के लिए अब सरल केंद्र के माध्यम से होगा आवेदन: उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 12, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 12 जून। उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक कार्यक्षमता में सुधार व पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए शस्त्र लाइसेंस से जुड़ी 14 सेवाओं को ऑनलाइन किया हुआ है। सरकार की इस पहल से लाइसेंस के लिए सरल केन्द्र के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। शस्त्र लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदक को केवल 2100 रुपए खर्च करने होंगे जिनमें से 1500 रुपए प्रशिक्षण, 500 रुपए आवेदन और 100 रुपए अठल सेवा केंद्र के माध्यम से अप्लाई करने में लगेंगे।
उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया ने शकहा कि शस्त्र लाइसेंस के लिए प्रशिक्षण पहले होमगार्ड के माध्यम से दिया जाता था लेकिन अब यह प्रशिक्षण राज्य के 6 जिलों में स्थित प्रशिक्षण केन्द्रों के माध्यम से प्रदान किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण केंद्र प्रदेश के जिले गुरुग्राम(भोंडसी), पुलिस प्रशिक्षण केंद्र रोहतक (सुनारिया), पुलिस लाइन पंचकूला (मोगीनंद),  हरियाणा पुलिस अकादमी करनाल (मधुबन), पुलिस लाइन हिसार तथा पुलिस लाइन नारनौल में प्रदान किया जा रहा है। शस्त्र लाइसेंस से जुड़ी 14 सेवाओं को ऑनलाइन किया गया है, जिनमें नए शस्त्र लाइसेंस का नवीनीकरण, शस्त्र का बिक्री/हस्तांतरण/ उपहार, बाहरी लाइसेंस का पंजीकरण, शस्त्र का अधिग्रहण, शस्त्र अधिकार क्षेत्र के भीतर पते का परिवर्तन, शस्त्र की खरीद अवधि का विस्तार, शस्त्र लाइसेंस में शस्त्र का अनुमोदन, शस्त्र लाइसेंस से शस्त्र हटाना, एक प्रकार के शस्त्र का परिवर्तन, डुप्लीकेट शस्त्र लाइसेंस जारी करना, गोला बारूद की मात्रा में परिवर्तन, क्षेत्र  की वैधता का विस्तार तथा शस्त्र लाइसेंस का निलंबन/रद्द/निरस्तीकरण आदि शामिल है।

Comments