Friday, June 12, 2026
Newspaper and Magzine


मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने वाले 2 आरोपियो को किया गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 6, 2023 Tags: , , , , ,

वारदात मे प्रयोग किया गया एक ट्रैक्टर, ट्राली व एक कस्सी बरामद किया

BOL PANIPAT : 06 जुलाई 2023, दिनांक 18.04.2023 को शिकायतकर्ता प्रेम सिंह पुत्र स्व0 श्री करताराम निवासी गांव उजाह जिला पानीपत ने शिकायत दे बताया कि दिनांक 15.04.2023 को लगभग 9 बजे सायं को मैं अपने खेत जिसका नाम नत्थे वाला खेत है जो कि चौटाला रोड़ / रसलापुर रोड पर स्थित है मैं अपने खेत की देखरेख के लिए वहां गया था तभी दीपान्शु उर्फ चिन्टू ट्रेक्टर को चलाकर आ रहा था और मैं चौटाला रोड / रसलापुर रोड पर खड़ा था उसने गांव जाने की बजाये ट्रैक्टर को तेज गती से मेरी और कर दिया और मेरे उपर पुरी तेजी से ट्रैक्टर को चढ़ाने की कोशिश की जो कि में भाग कर अपने आप को बचाते हुए दुसरी तरफ हो गया। फिर उसने ट्रैक्टर रोक दिया। इसी ट्रैक्टर के साथ ट्राली भी थी उस ट्राली से उतरकर सुनील पुत्र श्यामलाल ने गाली देते हुए मुझ पर कस्सी से हमला किया। जिसकी कस्सी मैने अपने हाथ से पकड़ ली इतने में सतबीर पुत्र श्यामलाल ने मुझे पर अवैध हथियार (देसी कट्टे) से गोली चला दी जो कि मेरे कान के पास से गुजंती हुई निकली। तभी दीपान्शु उर्फ चिन्टु ने मेरे दायें बाजू पर लोहे की राड से हमला किया जिससे मेरी बाजू की हड्डी टूट गई तथा श्यामलाल पुत्र कर्ताराम व इन सभी ने मुझे लाठी व डंडो तथा लाते घूसों से निचे गिराकर पिटा और जोर जोर से चिलाकर मुझे गाली देते रहे और यह भी कहते रहे आज तुझे जान से मार देंगे इतने मे राजु पुत्र रामशरण मेरी चिख पुकार ओर आवाज सुनकर घटना स्थल पर पहुंच गया और उसने बीच बचाव करते हुए उन सभी से मेरी बचाई उनके साथ एक अन्य व्यक्ति जिसका नाम पता मुझे नामालूम था सामने आने पर मैं उसको पहचान सकता हूँ। उपरोक्त विषय वर्णित व्यक्तियो ने पहले भी मेरे उपर जानलेवा हमला किया है जिस शिकायत पर मुकदमा नम्बर 282 दिनांक 18.04.2023 धारा 148,149,323,506 IPC थाना चांदनी बाग पानीपत दर्ज रजिस्टर किया गया था ।

थाना चाँदनी बाग प्रभारी इन्सपैक्टर प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रेम सिंह पुत्र स्व0 श्री करताराम निवासी गांव उजाह जिला पानीपत का उसके परिवार वालो सुनील पुत्र श्यामलाल निवासी गाँव उझा व दीपाशु उर्फ चिन्टु पुत्र सतबीर निवासी गाँव उझा के साथ कुछ जमीनी मामले के चलते विवाद था जो कि दिनांक 15-04-2023 को सुनील पुत्र श्यामलाल निवासी गाँव उझा व दीपाशु उर्फ चिन्टु पुत्र सतबीर निवासी गाँव उझा ने प्रेम सिह के खेतो से ट्रैकटर व ट्राली निकाल ली थी जो इसी बात को लेकर इनके बीच झगडा हो गया था इस झगडे मे प्रेम सिह को चोटे आई थी जो आरोपीयान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था जो दोनो आरोपीयान सुनील पुत्र श्यामलाल निवासी गाँव उझा व दीपाशु उर्फ चिन्टु पुत्र सतबीर निवासी गाँव उझा को गिरफ्तार करके माननीय अदालत मे पेश किया गया ।

Comments