चोरी का मोबाइल फोन बेचने की फिराक में घूम रहा आरोपी गिरफ्तार.फोन बरामद
BOL PANIPAT : 13 अगस्त 2022, सीआईए थ्री पुलिस की टीम ने चोरी के मोबाइल सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान वसीम निवासी खटीक बस्ती पानीपत के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ वह नशा करने का आदी है। नशा करने के लिए पैसे नही थे तो उसने 10 अगस्त की रात रविदास नगर में एक मकान से मोबाइल फोन चोरी कर लिया। चोरीशुदा फोन को बेचने के लिए आरोपी शुक्रवार को आजाद नगर फाटक के पास ग्राहक की फिराक में घूम रहा था। पुलिस टीम ने आरोपी को काबू कर कब्जे से चोरीशुदा मोबाइल फोन बरामद कर आरोपी वसीम को आज माननीय न्यायाल में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया है।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया उनकी एक टीम शुक्रवार को गश्त के दौरान गोहाना रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म का एक युवक आजाद नगर फाटक के पास मोबाइल फोन बेचने की फिराक में घूम रहा है। उक्त मोबाइल फोन चोरी का होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान वसीम पुत्र मौहम्मद निवासी खटीक बस्ती पानीपत के रूप में बताई। फोन बारे पूछताछ करने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त मोबाइल 10 अगस्त की रात रविदास नगर में एक घर से चोरी करने बारे स्वीकार किया है। मोबाइल फोन चोरी की वारदात बारे थाना औद्योगिक सैक्टर 29 में अनीश निवासी पारसी सरधना यूपी हाल किरायेदार रविदास नगर पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
थाना औद्योगिक सैक्टर 29 में अनीश ने शिकायत देकर बताया था कि वह 10 अगस्त की रात कमरे की छत पर सो रहा था। सुबह करीब 5 बजे आंख खुली तो उसका मोबाइल फोन नही मिला। अज्ञात चोर रात के समय मोबाइल फोन चोरी कर ले गया। शिकायत पर थाना औद्योगिक सैक्टर 29 में चोरी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments