Saturday, August 15, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य कॉलेज में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम: एनसीसी कैडेट्स की भव्य परेड और एनएसएस के उत्साह से सराबोर हुआ परिसर

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 15, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT – शनिवार 15 अगस्त 2026 : शहर के जीटी रोड स्थित प्रतिष्ठित आर्य पीजी कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्रांगण में ध्वजारोहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों, प्राचार्य, शिक्षकों, गैर-शिक्षक कर्मचारियों तथा एनसीसी कैडेट्स व एनएसएस के स्वयंसेवकों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

???????????????

आर्य कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र शिंगला ने अपने संदेश में सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “स्वतंत्रता दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि उन अनगिनत बलिदानों का स्मरण करने का दिन है जिनकी वजह से आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। हमारे युवाओं और विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। अनुशासन, ईमानदारी और कठोर परिश्रम ही देश को उन्नति की नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है।”

कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण किया गया । तिरंगे को सलामी देने के पश्चात सभी को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम और नैतिक मूल्यों का सिंचन करना है। उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा का सकारात्मक दिशा में उपयोग करने का आह्वान किया।

कॉलेज की उपाचार्या डॉ. अनुराधा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व को समझने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया।

एनसीसी कैडेट्स की परेड और एनएसएस स्वयंसेवकों का योगदान कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एनसीसी कैडेट्स का शानदार मार्च पास्ट रहा। कैडेट्स ने अनुशासित कदमताल के साथ तिरंगे को सलामी दी, जिससे पूरा परिसर भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। वहीं, एनएसएस के स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम के सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एनएसएस के विद्यार्थियों ने देश-भक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया।

समारोह के अंत में कॉलेज के सभी शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर कॉलेज के सभी शिक्षक व ग़ैर शिक्षक वर्ग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments


Leave a Reply