Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


पाइट एनसीआर की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में किया टॉप. आईएएस बनना चाहती है ज्योति

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 13, 2022 Tags: , , , , , ,

बीए की 11 छात्राओं ने यूनिवर्सिटी की टॉप-10 में जगह बनाई, तीन पहले स्थान पर

BOL PANIPAT : समालखा- पाइट एनसीआर कॉलेज की बीए की 11 छात्राओं ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में टॉप-10 में जगह बनाई है। तीन छात्राओं  ने अलग-अलग ऑनर्स में पहला स्थान हासिल किया है। सभी छात्राओं का कॉलेज में स्वागत किया गया। मैनेजमेंट सदस्यों व कॉलेज स्टाफ ने छात्राओं का सम्मान किया।
कॉलेज के वाइस चेयरमैन राकेश तायल व सचिव सुरेश तायल ने बताया कि बीए इकोनॉमिक्स में दिव्या सोइन व निष्ठा और बीए इंग्लिश में ज्योति यूनिवर्सिटी में पहले स्थान पर रहीं। पहले सेमेस्टर में ही इन्होने अपनी प्रतिभा दिखा दी है। पाइट एनसीआर के प्रिंसिपल दीपक राज ने कहा कि बेटियां किसी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। यूनिवर्सिटी में टॉप कर जाना बड़ी उपलब्धि है। समालखा की रहने वाली ज्योति ने कहा कि वह आईएएस बनना चाहती है। 12वीं में भी उसके नंबर 98 प्रतिशत आए थे। दिव्या सोइन और आँचल टीचर बनना चाहती हैं। सम्मान कार्यक्रम में मेंबर बीओजी शुभम तायल भी मौजूद रहे।

ये हासिल की उपलब्धि

बीए इकोनॉमिक्स में दिव्या सोइन  और निष्ठा ने टॉप स्थान हासिल किया। बीए इंग्लिश में ज्‍योति ने पहला, आंचल ने दूसरा,  गोविंदी नव आयशा ने तीसरा, निकिता व नंदिनी ने छठा, बीए इकोनॉमिक्स में चाहक खुराना  ने दूसरा, मेघा ने नौवां व रिया ने दसवां स्थान हासिल किया।

Comments