इंटर-कॉलेज कबड्डी चैंपियनशिप में आर्य कॉलेज ने जीता सिल्वर मेडल.
– पढाई के साथ-साथ खेलों को भी महत्व दें विद्यार्थी: डॉ. जगदीश गुप्ता
BOL PANIPAT , मंगलवार 30 सितंबर 2025, आर्य पीजी कॉलेज के खिलाडिय़ों ने 27 से 28 सितंबर को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा करुक्षेत्र विश्वविद्यालय के स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स में आयोजित इंटर कॉलेज कबड्डी नैशनल स्टाइल चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीत कर कॉलेज का नाम रोशन किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने सभी विजेता प्रतिभागियों का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य ने इस जीत का श्रेय शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश टूर्ण सहित अन्य स्टाफ सदस्यों को दिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक सहित अन्य गतिविधियों में भी भाग लेते रहना चाहिए। आज हरियाणा के खिलाड़ियों ने पूरे विश्व में अपनी सफलता का परचम लहराया है। विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा के किसी भी अवसर को खोना नहीं चाहिए। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालय की कबड्डी की टीम ने पहले मैच में असफलता हासिल की, लेकिन दूसरी पारी में जीत और जोश के जज़्बे के साथ जाट कॉलेज, कैथल को 50-31 से और तीसरे मैच में राजकीय महाविद्यालय, इसराना को 49-20 से हराकर सिल्वर मेडल हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। इसी के साथ-साथ उन्होनें यह भी बताया कि आने वाले दिनों में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा कोंचिग प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है, जिसमें आर्य कॉलेज के छह विद्यार्थियों साहिल गुलिया, विनय सांगवान, दीपक मलिक, अजय गुलिया, आर्यन गुलिया और वंश सांगवान का चयन हुआ हैं।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश टूर्ण, कोच राजेंद्र देशवाल, राजा तोमर, अनूप गुलिया, सुनील पहल, प्राध्यापिका रजनी सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments