Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों के लिए “लोगो मेकिंग प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 27, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. (पी.जी.) कॉलेज में वाणिज्य विभाग की ओर से बी.बी.ए. प्रथम वर्ष (बी) के विद्यार्थियों के लिए “लोगो मेकिंग प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में रचनात्मकता और दृश्य संप्रेषण को प्रोत्साहित करना था। प्रतिभागियों ने “एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन व बैंकिंग” विषय पर लोगो डिज़ाइन कर अपनी कलात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में 14 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रयासों के लिए बधाई देते हुए कहा कि लोगो बनाना सिर्फ कला नहीं बल्कि एक विचार की पहचान बनाना है। ऐसी प्रतियोगिताएँ छात्रों की रचनात्मकता को निखारने में मदद करती हैं और उन्हें व्यावहारिक कौशल सिखाती हैं। वाणिज्य व प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुनित शर्मा ने कहा कि हमारे छात्रों ने बहुत ही प्रेरणादायक कार्य प्रस्तुत किये है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से मिली सीख को जीवन में अपनाकर वे आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं और वे बड़े सपने देखे, चुनौतियों का सामना साहस के साथ करें व समाज के लिए सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लें। इस पूरे आयोजन का सफल संचालन कक्षा की मेंटर करुणा सचदेवा के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं की घोषणा की गई और साथ ही विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार चंदा, द्वितीय पुरस्कार रोहिणी व अनुष्का और तृतीय पुरस्कार खुशी व अंशु को दिया गया । प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार खुशबू को दिया गया |

Comments