Wednesday, May 13, 2026
Newspaper and Magzine


कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की एनुअल एथलेटिक मीट में आर्य कॉलेज का शानदार प्रदर्शन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 7, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT – वीरवार  7 मई 2026 : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के द्वारा आयोजित एनुअल एथलेटिक मीट 2025-26 में आर्य कॉलेज के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन पाँच और छ मई को कुरुक्षेत्र के गुरु द्रोणाचार्य स्टेडियम करवाया गया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे।
निशांत — 1500 मीटर रजत, 5000 मीटर रजत
विजय — 800 मीटर स्वर्ण
विपिन — 5000 मीटर स्वर्ण
निखिल — 1500 मीटर रजत
रितिका — लंबी कूद स्वर्ण
आंचल — 200 मीटर स्वर्ण
खुशी — हैमर थ्रो स्वर्ण
ऋषव — 100 मीटर रजत
रिले प्रतियोगिताएं:
4×400 मीटर रिले (निशांत, अंकुर, विजय, निखिल) — रजत पदक
4×100 मीटर रिले (विनय, अंकुर, निखिल, ऋषव) — कांस्य पदक
कॉलेज प्राचार्य प्रो. डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि यह शानदार प्रदर्शन खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और कोच के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आर्य कॉलेज शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी हमेशा अग्रणी रहा है।आर्य कॉलेज के खिलाड़ियों ने एक बार फिर खेलों में अपनी उत्कृष्टता साबित की है I
शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. राजेश तूर्ण ने कहा कि मैदान पर खिलाड़ियों का जज्बा देखने लायक था और यह प्रदर्शन भविष्य के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा। उन्होंने यह भी बताया कि कई खिलाड़ियों का चयन यूनिवर्सिटी स्तर पर हुआ है, जो बेहतरीन प्रशिक्षण का प्रमाण है।
इस अवसर पर कॉलेज की उपाचार्या डॉ. अनुराधा सिंह, प्राध्यापक राजेंद्र देशवाल, राजा तोमर, सुनील पहल, अनूप गुलिया और प्राध्यापिका रजनी भी उपस्थित रहीं।

Comments


Leave a Reply