सीबीएसई क्लस्टर खेल प्रतियोगिताओं के अंडर 179 का तीसरी बार चैंपियन बना आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल।
BOL PANIPAT : आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल शिक्षा के साथ-साथ अपने खेल प्रदर्शन के लिए सदैव पानीपत में और सीबीएसई की प्रतियोगिताओं में अपना सर्वोत्तम स्थान रखता है। इसी श्रृंखला में हांसी जिला हिसार के श्री कृष्णा प्रणामी पब्लिक स्कूल में आयोजित विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके लगातार तीसरी बार चैंपियन होने का खिताब अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता 24 से 27 अगस्त तक आयोजित की गई।सीबीएसई क्लस्टर की इस प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया ।अंडर 19 के विभिन्न मुकाबले में आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों का खेल उत्साह काबिले तारीफ रहा । जिसमें दीपिका ने 400 मीटर रेस में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 800 मीटर में कांस्य पदक जीता,इसी प्रकार डिस्कस थ्रो में मन्नत ने प्रथम स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक विजेता बनी। शोट पुट में मन्नत ने ब्रोंज मेडल जीता। 4×100 मीटर रिले रेस में में दीपिका आरुषि, अनुष्का अंजलि ,महक ,इत्यादि खिलाड़ियों ने अपने-अपने खेल में जान लगाकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया तथा रजत पदक को अपने नाम कर लिया।4×400 रिले रेस में भी स्वर्ण पदक विद्यालय के नाम कर लिया।विभिन्न खेलों से मिले पदकों के आधार पर सर्वोत्तम प्रदर्शन के कारण आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की अंडर 19 के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त करके लगातार तीसरी बार चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया । विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय की प्रबंधन समित से विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरेंद्र शिंगला जी, वाइस चेयरमैन सी.ए. कमल किशोर , मैनेजर अरुण आर्य , कैशियर नरेश गर्ग , वरिष्ठ सदस्य वीरेन्द्र सिंगला ,प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा ,उप प्रधानाचार्या अनुभा गुप्ता ने एथलीट कोच प्रदीप का तथा सभी खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया और खिलाड़ियों को भविष्य में और अधिक प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी ।क्योंकि ये सभी खिलाड़ी विद्यालय की शान है और विद्यालय की प्रबंधन समिति सदैव खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने तथा हर प्रकार का सहयोग देने के लिए कृत संकल्प रहती है। सीबीएसई नेशनल खेलने के लिए विद्यालय की टीम आगामी सितंबर महीने में वाराणसी खेलने के लिए जाएगी और विद्यालय अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिए उत्साहित हैं।

Comments