Saturday, February 14, 2026
Newspaper and Magzine


स्मार्ट इंडिया हैकथोंन 2022 के लिए स्टार्ट अप इनक्यूबेशन, आइडिया लैब और इनोवेशन सेल में मिल रही है विधार्थियो को हाईटेक सुविधाएं -तायल

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 15, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : देश के सबसे बड़े हार्डवेयर सॉफ्टवेयर महामुकाबले स्मार्ट इंडिया हैकथॉन के इंटरनल राउंड में पाईट कॉलेज के 280 विद्यार्थियों की 48 टीमों ने अलग अलग सेक्टर के प्रॉब्लम सेगमेंट में अपनी प्रेजेंटेशन दी | हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के लाखों विद्यार्थी इस मुकाबले में हिस्सा ले रहे है और पाईट कॉलेज ने पिछले वर्ष के 42 टीम के रिकॉर्ड को तोड़कर इस बार 48 टीम प्रतियोगिता में उतरी है |

अगले राउंड के लिए 15 टीमों को चुना गया | इस वर्ष देश के अलग अलग मंत्रालय,राज्य सरकारों, स्टूडेंट इनोवेशन और उधोग जगत की 103 हार्डवेयर और 459 प्रोब्लम स्टेटमेंट स्टूडेंट्स के सामने रखी गई गई है जिसका समाधान देश के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा से देंगे ।

स्वास्थ्य ,टेलीकॉम, पोस्टल, एम एच आर डी , एग्रीकल्चर , इरीगेशन , एजुकेशन आदि क्षेत्रो की समस्याओ के समाधान निकालने के लिए फाइनल राउंड में इंजीनियरिंग, साइंस , डिप्लोमा और कंप्यूटर ऍप्लिकेशन्स के विद्यार्थी 3 दिन लगातार कोडिंग करेंगे , जिसे देश के अलग मंत्रालय और उधोग जगत के दिग्गज जज करेंगे और लाखों रूपये के इनाम विद्यार्थियों में बांटे जाएंगे |

राकेश तायल ने बताया पिछले कुछ वर्षों से मिनिस्ट्री ऑफ़ एजुकेशन, इनोवेशन सेल , भारत सरकार और ए आई सी टी ई के सयुंक्त प्रयास से स्मार्ट इंडिया हैकथॉन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है और पाईट कॉलेज हर वर्ष इस प्रतियोगिता में पहला या दूसरा स्थान लाता रहा है और इस बार भी हमारी टीमें ज्यादा से ज्यादा पोजीशन लाएंगी | इस महामुकाबले के लिए हमारा कॉलेज दो बार नोडल सेंटर भी चुना जा चुका है |

उन्होंने बताया कॉलेज में शुरू हुए स्टार्ट अप इन्क्यूबेशन सेंटर, आइडिया लैब और इनोवेशन सेल में मिलने वाली सुविधाओं की वजह से इस बार हमारे विद्यार्थियों में बहुत उत्साह है , इसलिए इस बार 48 टीम ने हिस्सा लिया है | इन सभी सुविधाओँ को देने का एक ही मकसद है बच्चों के नए नए आईडिया के जरिए स्टार्ट अप खड़े करना ताकि हमारे विद्यार्थी रोजगार देने वाले बन सके |

कॉलेज चेयरमैन हरिओम तायल, राकेश तायल, शुभम तायल,डॉ शक्ति कुमार , डॉ बी बी शर्मा,डॉ मनोज अरोड़ा, डॉ मुकेश कुमार, डॉ पूनम जागलान ने 15 चयनित टीम के सभी विधार्थियों को सर्टिफिकेट दिए। हरिओम तायल ने बताया कि कॉलेज के सभी शिक्षक इस प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों को हर तरह की ट्रेनिंग और सुविधाएँ दे रहे है |निदेशक डॉ शक्ति कुमार ने भी सभी चयनित टीमों के लीडर और मेंटर को बधाई दी। प्रोग्राम स्पोक डॉ मुकेश कुमार ने बताया आज सभी टीमों के अलग अलग सेगमेंट के प्रोपोज़ल को डॉ वैशाली , डॉ मोनिका , डॉ स्वाति , डॉ सुनील ढुल ,मैडम निशा , दीपक सिंगला , डॉ मोहन , अरुण राणा , सत्यवान , आकांशा महाजन , राजीव ढांडा , मीतू दुबे , सत्यवान , डॉ मोनिका , और रतनदीप अनेजा ने समझा और जजमेंट दी है |

फाइनल राउंड के लिए अब 15 टीम भेजी जा रही है। अब उन्होंने बताया कि सभी टीमों के मेंटर अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे है और उम्मीद है फाइनल राउंड में ज्यादा से ज्यादा प्राइज पाईट कॉलेज को मिलेंगे |

कॉलेज के मेंबर बी ओ जी शुभम तायल ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और कहा प्रतियोगिता के आयोजक तो जीतने वालो को इनाम और ट्रॉफी देंगे ही , लेकिन कॉलेज की तरफ से भी विजेता टीम को सरप्राइज गिफ़्ट दिया जाएगा | डॉ पूनम जागलान ने मैनेजमेंट प्रतिनिधियों एवम सभी कमेटी मेंबर्स का आभार प्रकट किया और विधार्थियों को फाइनल राउंड के लिए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर डॉ एस सी गुप्ता, डॉ अंजू गाँधी ,डॉ संदीप सिंह बिंद्रा , डॉ रचना ,नेहा भाटिया , डॉ विशाल डाबरा , रोहित शर्मा ,सनी कुहर , रविंदर ,पुनीत शर्मा, राजन सलूजा, गौरव गंभीर ,तरुण मिगलानी , विकास गोयलऔर हर्षित आदि मौजूद रहे |

Comments