आर्य केंद्रीय सभा ऋषि निर्वाण दिवस पर प्रभात फेरी निकाल तथा समारोह का आयोजन करेगी।
-महर्षि दयानंद की द्वितीय शताब्दी के द्विवर्षीय विश्वव्यापी कार्यक्रमों की श्रृंखला तहत आर्य केंद्रीय सभा महर्षि दयानंद सरस्वती के निर्वाण दिवस पर निकालेगी प्रभात फेरियां व आयोजित करेगी समारोह।
BOL PANIPAT : 4 नवंबर,आर्य केंद्रीय सभा पानीपत महर्षि दयानंद सरस्वती के निर्वाण दिवस पर 6 नवंबर से 9 नवंबर तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रभात फेरियां निकालेगी साथ ही 10 नवंबर को आर्य समाज खैल बाजार में समारोह आयोजित करेगी ये जानकारी आर्य केंद्रीय सभा की प्रधान बेला भाटिया ने अपने आर्य समाज हुड्डा स्थित कार्यालय से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके दी।
बेला भाटिया ने बताया की 6 नवंबर को प्रभात फेरी पटेल नगर नेहरू पार्क से आरंभ होकर आर्य समाज पटेल नगर में 7 नवंबर को एल्डिको गेट नंबर 2 से आरंभ होकर G/2_p सेक्टर 3 एल्डिको सुरेश आर्य के निवास स्थान पर ,8 नवंबर को आर्य समाज माडल टाउन से आरंभ होकर वापिस आर्य समाज माडल टाउन पर ही तथा 9 नवंबर को प्रभात फेरी आर्य समाज हुड्डा से आरंभ होकर होटल डेज के साथ आर्यन सेल्स वाली गली में दलबीर आर्य के निवास स्थान पर पूर्ण होगी ।
बेला भाटिया ने बताया की प्रभात फेरियां में ऋषि महिमा के गीत तथा ईश्वर भक्ति के भजन गाए जाएंगे।
आगे बेला भाटिया ने बताया की 10 नवंबर को आर्य समाज का खैल बाजार में समारोह आयोजित होगा जिसमें ध्वजारोहण कर यज्ञ होगा तथा भजनोपदेशक भीष्म आर्य द्वारा ऋषि महिमा तथा ईश्वर भक्ति के भजनों का गायन तथा वैदिक प्रवक्ता आचार्य नरेश द्वारा वेदों उपदेश होंगे और समाज के प्रति किए गये ऋषि के उपकारो को स्मरण किया जायेगा।

Comments