दशहरा कमेटी रजि. सनौली रोड की एक जनरल बैठक में 2 अक्तूबर को विजयदशमी पर्व की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया
BOL PANIPAT : (28 सितम्बर) दशहरा कमेटी रजि. सनौली रोड की एक जनरल बैठक आज प्रधान रमेश माटा की अध्यक्षता में हुई जिसमें 2 अक्तूबर को विजयदशमी पर्व की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया तथा सौंपी हुई सेवाओं की समीक्षा की गई।
मीटिंग की शुरूआत हनुमान चालीसा के पावन पाठ से हुई। तत्पश्चात प्रधान रमेश माटा ने दशहरा पर्व की तैयारियों के बारे में बताते हुए कहा कि 2 अक्तूबर को सनौली रोड सायं 3 से 6 बजे तक यातायात के लिए बंद रहेगा। इसके साथ ही सांई बाबा चौक से ऐंजल प्राईम माल तक का रास्ता वन वे होगा। जबकि अग्रसेन चौक से मित्तल मैगा माल का रास्ता इस दिन बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि जो भी दशहरा स्थल तक आएं वे कृपया अपने वाहन को कुछ दूर खड़ा करें ताकि जाम की समस्या न बने।
उन्होंने कहा कि 2 अक्तूबर को रावण दहन सायं 6 बजकर 3 मिनट पर होगा। उससे पूर्व हनुमान चालीसा का पाठ तथा काउण्ट डाउन होगा। रावण दहन के साथ उसमें आतिशबाजी भी होगी। उन्होंने कहा कि इस बार दशहरा स्थल के मुख्य द्वार का नाम रामेश्वरम द्वार दिया गया है तथा द्वार से रावण के पुतलों के घेरे तक के रास्ते को रामसेतु की तर्ज पर सजाने का प्रयास किया गया है। जिससे कि हनुमत स्वरूपों और उनके साथ आने वाले सेवादारों को लगे कि वे वाकई लंकापुरी में आए हैं। उन्होंने कहा कि श्री हनुमत स्वरूपों के साथ टीशर्ट डाले हुए सेवादारों ही अंदर जा सकते हैं। इसलिए टीशर्ट सेवादारों के लिए अनिवार्य होगी।। रावण की ऊंचाई पहले से अधिक होगी जो कि इस बार 100 फीट होगी। रावण के पुतलों में इस बार लाईटें भी लगाई गई हैं जिसे देखना अपने आप में अद्भुत होगा। दशहरा स्थल पर सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। रावण दहन के एकदम बाद मुख्य द्वार पर भीड़ हो जाती है जिससे बचने के लिए अबकी बार मुख्य घेरे से बाहर जाने के लिए 5 निकास द्वार बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त कुछ अन्य ऐसे नए रचनात्मक बिन्दु होंगे जो पहली बार दर्शकों के सामने आएंगे। इस अवसर पर कैलाश नारंग, वेद बांगा, चिमन सेठी ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर तिलक राज छाबड़ा, विरेन्द्र सोनी, हरबंस लाल अरोड़ा, कृष्ण गोपाल सेठी, चरणदास सेठी, प्रीतम गुलाटी, अशोक नारंग, डा. रमेश चुघ, शाम सुन्दर बतरा, महेन्द्र पसरीचा, ओम प्रकाश रेवड़ी, जयदयाल तनेजा, लीला कृष्ण भाटिया, विजय चौधरी, किशन शर्मा, किशोर रामदेव, दर्शन रामदेव, अनिल शर्मा, सूरज बरेजा, चूनी लाल लखीना, प्रवीण जुनेजा, तरूण छौक्करा, हिमांशु बांगा, अमित तनेजा, रोहित अग्घी, कपिल महेन्द्रू, अजय आहुजा आदि उपस्थित थे।

Comments