Tuesday, May 19, 2026
Newspaper and Magzine


बीबीए में आर्यन मिस्‍टर और सिद्धि बनीं मिस फेयरवेल

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 5, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : समालखा- आर्यन मिस्‍टर और सिद्धि को मिस फेयरवेल के अवार्ड से नवाजा गया। इसी के साथ कर्ण को मिस्‍टर इवनिंग, तन्‍वी को मिस इवनिंग, वंश गोयल को मिस्‍टर पर्सनैलिटी और सौम्‍या को मिस पर्सनैलिटी का खिताब दिया गया। मौका था बिजनेस स्‍टडीज विभाग की ओर से बीबीए अंतिम वर्ष के छात्रों की फेयरवेल पार्टी का। पाइट कॉलेज में यादें समारोह का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने कॉलेज जीवन की यादों को दोबारा जीते हुए डांस और म्यूजिक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। मुख्य आकर्षण रैंप वॉक रहा। सचिव सुरेश तायल, वाइस चेयरमैन राकेश तायल, बोर्ड सदस्‍य शुभम तायल, विभाग अध्‍यक्ष डॉ.रोहित गर्ग, प्रीति दहिया ने छात्र-छात्राओं को सम्‍मानित भी किया।

Comments