Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


हरियाणा कला परिषद के सौजन्य से 19 जनवरी को गजेंद्र फौगाट का  राम के नाम कार्यक्रम

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL RELIGIOUS , at January 18, 2024 Tags: , , , , ,

एस.डी. (पी.जी.) कॉलेज पानीपत होगा राम मय

BOL PANIPAT : राम मंदिर के उदघाटन से पूर्व SD कॉलेज में राम के नाम कार्यक्रम होगा । इसमें भगवान राम को समर्पित गीतों की प्रस्तुति के लिए प्रदेश के विख्यात गायक गजेंद्र फौगाट को आमंत्रित किया गया है । कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा कला परिषद द्वारा एस.डी. (पी.जी.) कॉलेज पानीपत के सहयोग से किया जा रहा है ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद संजय भाटिया रहेंगे ।

यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि इस अवसर पर गजेंद्र फौगाट अपने विख्यात भजन बम लहरी,राम जी आये हैं,ये देश राम का है,ग़ज़ब अयोध्या समेत अन्य भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे ।आगे जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि फौगाट ने जब बॉलीवुड फिल्म गुड्डू रंगीला में “माता का ईमेल” गाया था तब उन्हें बहुत प्रसिद्धि मिली थी।  इसके इलावा उनका “बहु काले की” गीत आज भी युवाओं के सर चढ़ कर बोल रहा है ।फौगाट युवाओं के गायक हैं व युवा भी उन्हें खासा पसन्द करते हैं। इसके इलावा फौगाट ने आज के तकनीकी युग मे भी “सेक्टर आली कोठी”,बाबू आला चेतक,गाम की हवा,जिक्र सुनो हरियाणे का जैसे सामाजिक गीतों से वाहवाही बटोरी है । आजकल उनका गीत “नन्हे नन्हे घुँघरू” युवाओं के सर चढ़ कर बोल रहा है ।

     प्रवक्ता ने बताया कि महाविद्यालय के विद्यार्थियों व कला संस्कृति में रुचि रखने वाले पानीपत जन समाज में गजेंद्र फोगाट को सुनने के प्रति उत्साह है प्रतीक्षा है

Comments