Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


पीआरपीसी सर्वश्रेष्ठ फैक्ट्री पुरस्कार से सम्मानित

By LALIT SHARMA , in Business , at September 30, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 30 सितम्बर,  2025, पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) को श्रम विभाग, हरियाणा द्वारा हरियाणा राज्य सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कल्याण पुरस्कार – 2024 के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ फैक्ट्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार समारोह गुरुग्राम में आयोजित किया गया, जहाँ एम. एल. डहरिया, कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, पीआरपीसी ने यह सम्मान हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से प्राप्त किया। इस अवसर पर हरियाणा के श्रम मंत्री अनिल विज, हरियाणा के विदेश सहयोग मंत्री राव नरभीर सिंह तथा भारत सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री (सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन तथा योजना) एवं राज्य मंत्री (संस्कृति) राव इंद्रजीत सिंह भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पीआरपीसी के ओम प्रकाश, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) तथा अशुतोष पांडे, सीईएसएम (फैक्ट्री मैनेजर) भी उपस्थित थे।

पीआरपीसी को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार बड़े कारखाना प्रतिष्ठान श्रेणी में तीन प्रमुख खंडों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रदान किया गया:

  • सुरक्षा पुरस्कार – सबसे लंबी दुर्घटनामुक्त अवधि और न्यूनतम दुर्घटना आवृत्ति दर हेतु।
  • कल्याण पुरस्कार – सर्वोत्तम कार्य स्थितियों, कैंटीन, शिशु सदन (क्रेच) सुविधाएँ, खेलकूद सुविधाएँ तथा कारखाना परिसर में पर्यावरण प्रबंधन हेतु।
  • स्वास्थ्य एवं सुरक्षा उपाय – प्राथमिक उपचार व्यवस्था तथा व्यावसायिक रोगों की रोकथाम हेतु उठाए गए कदम।

प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाली अग्रणी कंपनियों जैसे मारुति सुज़ुकी, ग्रासिम इंडिया, जेसीबी, हीरो मोटोकार्प और आईएसजीईसी को पीछे छोड़ते हुए पीआरपीसी ने यह गौरवशाली पुरस्कार अपने नाम किया।

माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा ने सभी विजेताओं को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों एवं सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण मानकों को बढ़ावा देने में उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी।

टीम पीआरपीसी को बधाई देते हुए एम. एल. डहरिया ने कर्मचारियों की समर्पण भावना और टीम वर्क की सराहना की तथा सुरक्षा, कल्याण और व्यावसायिक स्वास्थ्य के उच्चतम मानकों को बनाए रखने में उनके योगदान की प्रशंसा की।

Comments