Friday, August 14, 2026
Newspaper and Magzine


नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान, गांव रसलापुर के सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों को व गांव में डोर टू डोर ग्रामीणों को नशे के खिलाफ किया जागरूक

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 14, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 14 अगस्त : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में पानीपत पुलिस द्वारा जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शुक्रवार को पानीपत पुलिस की नशा मुक्त अभियान टीम ने गांव रसलापुर के सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान विद्यार्थियों से संवाद स्थापित कर उन्हें नशे के दुष्परिणामों, इससे होने वाले शारीरिक, मानसिक और दूरगामी प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही पुलिस टीम ने गांव में डोर-टू-डोर जाकर ग्रामीणों को भी नशे के खिलाफ जागरूक किया और सामाजिक भागीदारी के माध्यम से नशा मुक्त समाज बनाने का संदेश दिया।

पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और भविष्य पर गंभीर दुष्प्रभाव डालता है। नशे की लत व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता को कमजोर कर देती है, जिससे उसका आत्मविश्वास, करियर और सामाजिक जीवन प्रभावित होता है। टीम ने विद्यार्थियों व ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे किसी भी प्रकार के नशे से स्वयं को दूर रखें तथा अपने मित्रों, परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें।

अभियान के जिला नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक प्रणय कुमार ने कहा कि युवाओं को नशे की गर्त से बचाने व जिला को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में जागरूक्ता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों व आमजन को जागरूक किया जा रहा है। नशे को जड़ से मिटाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेल, योग और अन्य सकारात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा अपने जीवन को सही दिशा दें। साथ ही आमजन से अपील की कि यदि उनके आसपास कहीं नशीले पदार्थों की बिक्री हो रही है या कोई व्यक्ति नशे का कारोबार कर रहा है अथवा किसी को नशे की लत है, तो इसकी सूचना तुरंत जिला पुलिस या नेशनल नारकोटिक्स MANS हेल्पलाइन 1933 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला वासियों और पुलिस के संयुक्त प्रयासों से ही नशा मुक्त पानीपत के लक्ष्य को साकार किया जा सकता है।

Comments


Leave a Reply