Tuesday, April 21, 2026
Newspaper and Magzine


“सुरक्षित प्रवासन” विषय पर जागरूकता व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 7, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा “जागरूक जाओ” कार्यक्रम के अंतर्गत “सुरक्षित प्रवासन” विषय पर जागरूकता व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सुरक्षित, वैध एवं जागरूक प्रवासन के प्रति समझ विकसित करना तथा उन्हें इससे जुड़े जोखिमों एवं अवसरों के प्रति सचेत करना था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में चंडीगढ़ के प्रसिद्ध स्वतंत्र पत्रकार सौरभ दुग्गल उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह, उप-प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक,राजनीति विभाग की अध्यक्षा डॉ. किरण मदान, डॉ. नीलम दहिया, डॉ. सीमा एवं सहायक प्रो. खुशबू द्वारा भारतीय परंपरा के अनुरूप तुलसी का पौधा भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया।  इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा  कि आज के बदलते सामाजिक एवं वैश्विक परिदृश्य में सुरक्षित प्रवासन की समझ प्रत्येक विद्यार्थी के लिए अत्यंत आवश्यक हो गई है, क्योंकि जानकारी के अभाव में युवा वर्ग कई बार भ्रामक परिस्थितियों का सामना कर बैठता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे किसी भी निर्णय से पूर्व पूरी जानकारी प्राप्त करें, अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें तथा विवेकपूर्ण दृष्टिकोण अपनाकर अपने भविष्य को सुरक्षित और सुदृढ़ बनाएं। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री सौरभ दुग्गल ने अपने प्रभावशाली एवं अत्यंत ज्ञानवर्धक व्याख्यान में सुरक्षित प्रवासन की संपूर्ण प्रक्रिया को सरल, स्पष्ट और व्यावहारिक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया। उन्होंने प्रवासन से संबंधित विभिन्न कानूनी प्रावधानों, आवश्यक दस्तावेजों, वीज़ा प्रक्रिया, संभावित जोखिमों, मानव तस्करी एवं धोखाधड़ी से बचाव के उपायों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रवासन के दौरान सही जानकारी, सतर्कता और विश्वसनीय स्रोतों का चयन अत्यंत आवश्यक है, जिससे अनावश्यक जोखिमों से बचा जा सके। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूक, जिम्मेदार और सोच-समझकर निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे अपने भविष्य को सुरक्षित एवं सफल बना सकें। विभागाध्यक्षा डॉ किरण मदान ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में सुरक्षित प्रवासन एक अत्यंत संवेदनशील और महत्वपूर्ण विषय बन चुका है। ऐसे में विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान प्रदान करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें व्यावहारिक जीवन की चुनौतियों के प्रति भी तैयार करना आवश्यक है।उन्होंने बताया कि इस प्रकार के जागरूकता सत्र विद्यार्थियों को न केवल कानूनी प्रक्रियाओं की स्पष्ट समझ प्रदान करते हैं, बल्कि उन्हें संभावित जोखिमों और उपलब्ध अवसरों के प्रति सजग एवं जिम्मेदार बनने के लिए भी प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम में लगभग 105 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विषय के प्रति गहरी रुचि प्रदर्शित की। प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का समाधान मुख्य वक्ता द्वारा विस्तारपूर्वक किया गया, जिससे उनकी समझ और जागरूकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। सहायक प्राध्यापिका खुशबू ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए मुख्य वक्ता श्री सौरभ दुग्गल, प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह , उप प्राचार्या डॉ.शशि प्रभा मलिक एवं डॉ. किरण मदान सहित सभी प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का मंच संचालन सहायक प्रो. कुलदीप शर्मा द्वारा अत्यंत प्रभावी ढंग से किया गया, जिसने पूरे आयोजन को एक विशेष गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम को सफल बनाने में  राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक प्रो.राहुल और सहायक प्रो .पूजा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में मुख्य वक्ता को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया, तथा इसके पश्चात राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का गरिमामय समापन हुआ। यह जागरूकता सत्र विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

Comments


Leave a Reply