Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों के लिए “स्पेल बी ” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 25, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वाणिज्य एवं प्रबन्धन विभाग के तत्वावधान में बी. कॉम द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए “स्पेल बी ” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में लगभग 10 विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य  डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि स्पेल बी प्रतियोगिता विद्यार्थियों में शब्द ज्ञान, शुद्ध वर्तनी और भाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक अत्यंत प्रभावी माध्यम है । यह प्रतियोगिता न केवल विद्यार्थियों की स्मरण शक्ति और एकाग्रता को सुदृढ़ करती है बल्कि उन्हें आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर भी प्रदान करती है । हमारा संस्थान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है । इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती है और उन्हें अपनी क्षमताओं को पहचानने एवं निखारने के लिए प्रेरित करती है ।इस अवसर पर वाणिज्य एवं प्रबंधन  विभागाध्यक्ष  डॉ.  सुनित शर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए  कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से स्पेलिंग एवं ग्रामर की गलतियां पहले से काफी कम हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की  प्रतियोगिताओं से  बच्चों को सामाजिक कौशल एवं टीम वर्क का अनुभव भी मिलता है, जो उनके समग्र विकास में सहायक होता है। इस प्रतियोगिता का आयोजन  कक्षा की मेंटर प्रो. रुचिका बतरा के द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे-
प्रथम स्थान कनिष्का , द्वितीय स्थान उदय , तृतीय स्थान शुभम एवं राधिका को सांत्वना पुरस्कार दिया गया ।विजेताओं एवं प्रतिभागियों  को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया!

Comments