Wednesday, February 11, 2026
Newspaper and Magzine


ट्राई की संस्था हरियाणा टेक्निकल एसोसिएशन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at September 26, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आज उपभोक्ता वकालत समूह हरियाणा टेक्निकल एसोसिएशन द्वारा  मतलौडा  के राजकीय महिला महाविद्यालय के प्रांगण में मोबाइल उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने व उनकी समस्याओं के समाधान हेतु एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में सभी टेलीकॉम कंपनी के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया । महाविद्यालय के प्रांगण में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य संदीप खंडवाल ने कि उन्होंने प्रोग्राम में आए अतिथियों को पुष्प देकर स्वागत किया | कार्यक्रम का आयोजन  व मंच संचालन पोलटिकल साइंस के प्रोफेसर रामनिवास के निर्देशन में संपन्न हुआ प्राचार्य  संदीप खंडवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस तरह के जागरूकता अभियान कॉलेज में आयोजित करने से आज की युवा पीढ़ी को सही दिशा निर्देश मिलेंगे वह भविष्य में वह एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में समाज को आगे बढ़ाएंगे

इस अवसर पर प्रोफेसर रामनिवास ने कहा कि युवतियो को मोबाइल का इस्तेमाल कैसे करना है व इंटरनेट फ्रॉड से कैसे बचाना है इस बारे में जागरूक किया गया उन्होंने कहा की इस तरह के कार्यक्रमों से भविष्य में युवाओं को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े वह समय आने पर जागरूकता का सही इस्तेमाल कर समस्याओं से समाधान पा सके और इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव हो पता है आज हर बच्चे के हाथ में मोबाइल है और यह मोबाइल विस्फोट के तरह काम कर सकता है यदि इसका सही तरीके से ज्ञान ना हो तो आज के कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को इसके सही इस्तेमाल की सही जानकारी मिल पाई इसके लिए हरियाणा टेक्निकल एसोसिएशन से आए अश्विनी सिंगला जी संजय जी कुणाल पूनिया जी व हितेश हिंदुस्तानी का धन्यवाद किया

 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के प्रदेशाध्यक्ष हितेश हिन्दुस्तानी ने बताया की संबंधित मोबाइल कम्पनी से शिकायत करने के  बावजूद समस्या का समाधान न हो तो हरियाणा टेक्निकल एसोसिएशन को  शिकायत दी जा सकती है। ट्राई की तरफ से हरियाणा में हरियाणा टेक्निकल एसोसिएशन को इसके लिए अधिकृत किया हुआ है। जोकी उपभोगता वकालत समूह के रूप मे कार्य करती है

7 बातें जाननी जरूरी हैं, •किसी मुश्किल में नहीं पड़ेंगे मोबाइल उपभोगता

1. अधिकतम पांच ब्लै•आउट डे

भारत में मोबाइल फोन कम्पनिया साल में अधिकतम 5 दिन ब्लैक आउट डे रख सकती हैं। इसका मतलब यह होता है कि उस दिन फ्री मैसेज, फ्री मिनिट या सस्ती कॉल रेट सुविधाओं का लाभ नहीं उठा सकते। अक्सर तीज त्योहार पर आम उपभोगता को लगता है की आज फ्री कॉल,फ्री मैसेज या फ्री मिनिट नही होगी जबकि कोई भी दूरसंचार कंपनी साल मे केवल पांच दिन ऐसे दिन रख सकती जो अक्सर दिवाली इससे पहले दिन, नए वर्ष इससे पहले दिन और होली के दिन होते है, ऐसे दिनों से पहले कम्पनी आपको इस बारे अवगत भी करवाएगी।

2. प्रीपेड का भी ले सकते हैं बिल

मोबाइलफोन सेवा में प्रीपेड मोबाइल फोन का भी बिल प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए अधिकतम सुविधा शुल्क 50 रुपए तक लिया जा सकता है। छह महीने तक का बिल प्राप्त किया जा सकता है। आमतौर पर कहा जाता है कि प्रीपेड का बिल नहीं मिलता, लेकिन ऐसा है नहीं। आप अपना बिल कम्पनी से कभी भी मांग सकते हैं।

3. सावधान कोड+91 ही सही

भारतमें मोबाइल फोन नंबर का कोड +91 है। अगर किसी नंबर के आगे इससे अलग कोड से फोन कॉल या मिस कॉल आती है तो वह विदेशी कॉल हो सकती है। अगर आपकी कोई विदेश में जानकारी नहीं है तो ऐसी कॉल को पिक न करे व ऐसी मिसकॉल पर दोबारा कॉल न करे। कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की है कि ऐसी कॉल पिक करने से उनका सारा बैलेंस खत्म या फोन का डाटा खत्म हो गया। ऐसी कॉल को तकनिकी भाषा मे वेनिगरी कॉल कहते है जिनको ट्रेस नही किया जा सकता

4. वेल्यू एडिड सर्विस गलती से लगे तो 155223 नंबर है

कालरट्यून, क्रिकेट अलर्ट, ज्योतिषी अलर्ट आदि सेवाएं इसमें आती हैं। इन सेवाओं के लिए कम्पनिया महीने के 30 रुपए से 100 रुपए तक चार्ज करती हैं। अगर इस तरह की सेवाएं गलती से या बिना अनुमति के शुरू हो जाएं तो 24 घंटे के अंदर इस सेवा को बंद करवा कर रुपए वापस लिए जा सकते हैं। जिसके लिए उपभोक्ता 155223 पर कॉल करके अपनी सर्विस को बंद करवाकर 198 शिकायत नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं। यहां से मिलने वाला शिकायत नंबर जरुर ले।

5. अनचाही कॉल, मैसेजहटाने के लिए 1909 है न…

मोबाइलफोन पर यदि आपके पास अनचाही कॉल या मैसेज आते हैं तो उसे आप बंद करवा सकते हैं। मोबाइल फोन पर टेलीमार्केटिंग के फोन आते हैं तो उसकी 1400 की सीरिज नंबर होती है। जिसको टेलीमार्केटिंग के लिए ट्राई/कम्पनी से यह नंबर अलॉट होता है। इस तरह की आने वाली अनचाही कॉल को 1909 पर कॉल करके डू नॉट डिस्टर्ब (डीएनडी) एक्टिवेट करवाकर अनचाही कॉल या मैसेज को बंद करवाया जा सकता है। जबकि डू नॉट डिस्टर्ब (डीएनडी) शरू करवाने के बाद आप दस डिजिट मोबाइल/ लैंडलाईन से आने वाले कॉल की भी शिकायत की जा सकती है

5. शिकायत के लिए 198

उपभोगताओ को शिकायत करने के लिए 198 की सुविधा दी गयी है, जो की बिल्कुल फ्री है व नंबर केवल शिकायत करने के लिए है जो कम से कम सुबह 8 बजे से रात को 12 बजे तक हर दूरसंचार कम्पनी के  लिए काम करता है

 6. शिकायत नंबर  लेना न भूले

कस्टमर केयर को शिकायत दी है तो शिकायत नंबर जरुर ले व भविष्य मे समस्या का सप्ताह में समाधान नहीं हो तो शिकायत नंबर के साथ अपील अधिकारी के पास शिकायत करें। इसकी अधिकारी कम्पनी की वेबसाइट से या www.htaharyana.com  से जानकारी ली  जा सकती है। 39 दिन के अंदर समस्या का समाधान करना जरूरी है।

7.  अब बिना इन्टरनेट के भी मोबाइल पर मिलेगी मोबाइल बैंकिंग सेवा

ट्राई ने वित्तीय समावेश के तहत् सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के लिए मोबाइल बैंकिंग सेवा उपलब्ध कराने को अनिवार्य बना दिया है। इस व्यवस्था के अन्तर्गत सेवा प्रदाताओं को न सिर्फ बैंकों बल्कि उसके अधिकृत एजेंटों के लिए एसएमएस यूएसएसडी तथा आईवीआर सेवाएं देना अनिवार्य बना दिया हे। इसका उद्देश्य मोबाइल बैंकिंग को उन उपभोक्ताओं तक पहुंचाना है जो बैंकिंग सेवा से अब तक वंचित हैं ताकि मोबाइल के माध्यम से वे बैंकिंग सेवा का लाभ उठा सकें।
ट्राई ने 2014 में दूरसंचार टेरिफ 56वां संशोधन आदेश 2013 और मोबाइल बैंकिंग सेवा की गुणवत्ता संशोधन नियमन 2013 को जारी किया गया था। इसके अन्तर्गत दूरसंचार सेवा प्रदाता मोबाइल बैंकिंग के अन्तर्गत अपने उपभोक्ताओं से प्रति हस्तान्तरण डेढ रूपये से अधिक शुल्क नहीं वसूल सकते हैं। यह अधिकत्तम सीमा है।  इससे ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल फोन उपभोक्ताओं की संख्या में बढौतरी होने से नीतिगत लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद मिलेगी। उपभोक्ता को 5 तरह की सेवाएं विशेषकर नकद जमा नकद आहरण शेष की जानकारी, धन हस्तातंरण आदि शामिल हैं।

उपभोक्ता और कम्पनी के बीच समस्या का समाधान न होने पर उपभोगताओ द्वारा  htaharyana@gmail.com पर शिकायत दी जा सकती है।

Comments