Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


धूमधाम से मनाया गया बैसाखी पर्व तथा डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 13, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई॰बी॰एल॰पब्लिक स्कूल परिसर में बैसाखी पर्व तथा डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर एक भव्य एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभागार में उपस्थित स्‍कूल प्रबंधक युधिष्ठिर मिगलानी, प्रधानाचार्या अमिता चोपड़ा  , उपप्रधानाचार्या मीना तनेजा ने आंबेडकर जी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पि‍त किए। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, परंपराओं तथा सामाजिक समानता एवं न्याय के मूल्यों को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। इस अवसर पर पंजाबी लोक नृत्य गिद्धा ने सभी का मन मोह लिया। इसके अतिरिक्त एकल नृत्य, समूह नृत्य एवं डॉ. भीमराव आंबेडकर की शिक्षाओं पर आधारित नाट्य (स्किट) प्रस्तुत किए गए, बाल वाटिका के नन्‍हें-मुन्‍ने बच्चों ने मूल मंत्र का उच्चारण किया। जिन्हें दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया।

कार्यक्रम में बैसाखी पर्व के महत्व पर एक छात्र तमनजोत तथा छात्रा प्रीत द्वारा प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया गया, जिसमें इस पर्व की सांस्कृतिक एवं कृषि संबंधी महत्ता को बताया गया। वहीं, डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर दिए गए दूसरे भाषण में उनके योगदान, संविधान निर्माण में उनकी भूमिका तथा समानता और अधिकारों के प्रति उनके विचारों को उजागर किया गया।

अंत में विद्यालय की  प्राचार्या अमिता चोपड़ा ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति को अपनाने तथा डॉ. आंबेडकर के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए इस प्रकार के आयोजनों को समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम बताया।

स्कूल के प्रबंधक युधिष्ठिर मिगलानी ने सभी को बैसाखी पर्व की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Comments


Leave a Reply