Friday, June 12, 2026
Newspaper and Magzine


जानलेवा हमले के मामलों में माननीय न्यायालय से पीओ घोषित आरोपी को थाना बापौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 27, 2023 Tags: , , , , ,

बोल पानीपत : 27 मई 2023, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा पीओ, बेल जंपर व उद्धोषित आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलया हुआ है। अभियान के दौरान थाना बापौली पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना पर दंबिस देकर पीओ घोषित एक आरोपी को गांव खोजकीपुर अड्डे से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान इलम उर्फ तालिब पुत्र साढू निवासी गढ़ी रामकौर कैराना शामली यूपी के रूप में हुई।
 थाना बापौली प्रभारी सब इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि थाना बापौली में वर्ष 2004 में दर्ज जानलेवा हमले के एक मामले में निर्धारित तारिखों पर ना पहुंचने पर आरोपी इलम उर्फ तालिब पुत्र साढू निवासी गढ़ी रामकौर कैराना शामली यूपी को पानीपत माननीय न्यायालय द्वारा 2 जून 2022 को पीओ घोषित किया था। आरोपी के खिलाफ थाना बापौली में आईपीसी की धारा 174ए के तहत मुकदमा दर्ज कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।
थाना बापौली पुलिस टीम आरोपी इलम उर्फ तालिब की धरपकड़ के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। आरोपी पुलिस पकड़ से बचने के लिए ठीकाने बदल कर छुपकर रह रहा था। थाना बापौली पुलिस टीम को शुक्रवार को गांव खोजकीपुर अड्डे पर आरोपी इलम उर्फ तालिब के घूमने बारे गुप्त सूचना मिली तो पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की। पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी ईलम को शुक्रवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments